प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर ढाका पहुंचे जयशंकर, खालिदा जिया के बेटे को सौंपा संवेदना पत्र

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jaishankar Dhaka Visit: भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संवेदना पत्र और भारत सरकार व भारतीय जनता की ओर से श्रद्धांजलि संदेश लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को ढाका पहुंचे. उन्होंने दुख की इस घड़ी में बांग्लादेश के लोगों को भारत की संवेदनाएं पहुंचाईं और खालिदा जिया के लोकतंत्र में योगदान को याद किया. सोशल मीडिया पर भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. एस. जयशंकर ने ढाका में प्रधानमंत्री मोदी का शोक संदेश सौंपते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत, बांग्लादेश के साथ खड़ा है.

खालिदा जिया का मंगलवार को हुआ था निधन

रियाज हामिदुल्लाह ने कहा कि जयशंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के लंबे राजनीतिक जीवन और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनके योगदान को भी सम्मानपूर्वक स्वीकार किया. मालूम हो कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार की सुबह 11:30 बजे एक विशेष विमान से ढाका पहुंचे. एयरपोर्ट पर बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने उनका स्वागत किया. बेगम खालिदा जिया का निधन मंगलवार को ढाका में लंबी बीमारी के बाद हुआ था. वह 80 वर्ष की थीं. खालिदा जिया बांग्लादेश की राजनीति की सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक रहीं और तीन बार देश की प्रधानमंत्री बनीं. वह लंबे समय तक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष भी रहीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version