इंग्लैंड के खिलाफ अर्जेंटीना ने खास जर्सी पहनने की मांगी इजाजत, फीफा ने तत्काल अनुरोध पर दी मंजूरी

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टक्कर होगी. लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने इस बड़े मुकाबले से पहले ऐसी तैयारी की है, जिसका सीधा संबंध लगभग चार दशक पुराने विश्व कप से जुड़ा है. टीम मैनेजमेंट ने FIFA से अनुरोध किया कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को अपनी नेवी ब्लू अल्टरनेट किट पहनने की अनुमति दी जाए.

इतिहास को दोहराने की उम्मीद

दिलचस्प बात यह है कि यह फैसला रंगों के बेहतर तालमेल के लिए नहीं, बल्कि इतिहास को दोहराने की उम्मीद में लिया गया. अर्जेंटीना ने इंग्लैंड पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है. तीन बार की चैंपियन इस टीम ने फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो से एक खास मांग की थी, जिसकी इजाजत इनफैनटिनो ने दे भी दी है. लियोनल मेसी अपने करियर में पहली बार विश्व कप में इंग्लैंड का सामना करने जा रहे हैं.

जर्सी पहनने की इजाजत मांगी

अर्जेंटीना के टीम मैनेजमेंट ने फीफा से सेमीफाइनल में अपनी नेवी ब्लू (गहरे नीले) रंग की अवे जर्सी पहनने की इजाजत मांगी है. यह मांग इंग्लैंड की पारंपरिक सफेद जर्सी के साथ बेहतर रंग संयोजन बनाने के लिए नहीं, बल्कि इतिहास के एक खास पल को दोहराने की उम्मीद में किया गया. 1986 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने हुए थे. उस मुकाबले में डिएगो माराडोना ने अपना चर्चित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल और ‘गोल ऑफ द सेंचुरी’ दागकर अर्जेंटीना को 2-1 से जीत दिलाई थी.

ऐतिहासिक जीत की यादों को फिर से ताजा

मेक्सिको में खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में अर्जेंटीना ने अपनी नेवी ब्लू अवे जर्सी पहनी थी. 2026 विश्व कप के सेमीफाइनल में उसी रंग की जर्सी पहनने की इच्छा जताकर अर्जेंटीना उस ऐतिहासिक जीत की यादों को फिर से ताजा करना चाहता है. अर्जेंटीना उम्मीद कर रहा है कि इससे टीम को मानसिक बढ़त मिल सकती है. 1986 के उस विवादित और यादगार मुकाबले के बाद दोनों टीमें विश्वकप में दो बार और भिड़ी हैं.

मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म

1998 विश्वकप में दोनों के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2002 विश्व कप में डेविड बेकहम के पेनल्टी गोल की बदौलत इंग्लैंड ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था. दिलचस्प बात यह है कि 1998 में अर्जेंटीना ने नेवी ब्लू वाली जर्सी पहनकर ही जीत हासिल की थी. वहीं, 2002 में व्हाइट और ब्लू प्रिंट वाली होम जर्सी पहनने के दौरान उसे हार का सामना करना पड़ा था.

दोनों टीमों की जर्सी की पुष्टि

इसके बाद अब फीफा ने सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की जर्सी की पुष्टि की. अटलांटा में होने वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड अपनी पारंपरिक सफेद होम जर्सी में उतरेगा, जबकि अर्जेंटीना नेवी ब्लू और काले रंग की अपनी वैकल्पिक जर्सी पहनेगा. विश्व कप 2026 में अब तक अर्जेंटीना ने अपने छह में से पांच मैच होम जर्सी में खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक बार अवे जर्सी पहनी थी, जब उसने डलास में जॉर्डन को 3-1 से हराया था.

इसे भी पढ़ें. होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, ईरानी दूतावास को किया तलब

Latest News

अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया भारत, पाकिस्तान को मची बौखलाहट

अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया भारत, पाकिस्तान को मची बौखलाहट India-Afghanistan Friendship: पाकिस्तान द्वारा पड़ोसी देश अफगानिस्तान के...

More Articles Like This

Exit mobile version