सिंगल लोगों को ब्लाइंड डेट में बुला रहा ये देश, फ्लाइट-होटल से लेकर खाने तक सब होगा फ्री

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Finland Free Trip: सिंगल लोगों यदि प्यार की तलाश है तो उन लोगों को फिनलैंड ने यादगार ‘ब्लाइंड डेट’ पर इनवाइट किया है. खास बात ये है कि इस मौके के लिए चुने गए लोगों के लिए फ्लाइट, होटल, खाना, घूमने-फिरना सब फ्री रहेगा. साथ लोग वहां पर स्थानीय सिंगल के साथ खास डिनर डेट का आनंद ले सकते हैं. ‘फिनिश डिनर डेट’ नाम का यह अभियान 9 फरवरी से 19 फरवरी 2027 के बीच होगा.

सबकुछ रहेगा फ्री

विजिट फिनलैंड द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत दुनियाभर के सिंगल लोगों को फिनलैंड के खान-पान की संस्कृति को जानने और अपना प्यार ढूंढने का मौका मिलेगा. जो काफी यादगार अनुभव रहेगा. फिनलैंड में इस खास आयोजन में जो लोग शामिल होंगे, उनके फ्लाइट का टिकट, रहने के लिए होटल का खर्च और वहां घूमने-फिरने का खर्च सबकुछ फ्री रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड दुनियाभर के कुल 16 सिंगल लोगों को खास ब्लाइंड डेट के लिए इनवाइट किया है. इसमें सलेक्ट होने वाले 8 लोगों को फिनलैंड की तटीय राजधानी हेलसिंकी में जाने का मौका मिलेगा, जबकि अन्य 8 सलेक्टेड लोग देश के ‘लेकलैंड’ (Lakeland) क्षेत्र में स्थित शहर टैम्परे (Tampere) जाएंगे.

‘ग्रुप डिनर’ मुख्य आकर्षण का केंद्र

इस दौरान उनके लिए खान-पान और कल्चर से जुड़े कई अनुभव (जैसे आउटडोर गतिविधियां, सॉना और दर्शनीय स्थलों की सैर) पहले से तय होंगे. इस खास आयोजन का मुख्य आकर्षण एक ‘ग्रुप डिनर’ होगा, जिसमें दुनियाभर से आए 8 सिंगल लोगों के साथ फिनलैंड के दो स्थानीय सिंगल लोग भी शामिल होंगे. वे सब मिलकर फिनलैंड के एक प्रमुख शेफ द्वारा तैयार किया गया खास ‘टेस्टिंग मेन्यू’ (tasting menu) एन्जॉय करेंगे.

‘बिजनेस फिनलैंड’ में इंटरनेशनल मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर हेली जिमेनेज के मुताबिक, फिनिश खाना हमारी खुशहाल जीवनशैली को दर्शाता है, यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप किसी जगह, मौसम और अपने आस-पास के लोगों से जुड़ सकते हैं. खाना फिनलैंड के लोगों को एक साथ लाता है, और अब हम यात्रियों को भी इस अनोखे अनुभव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

इस खास आयोजन का विचार फिनलैंड के एक डेटिंग ट्रेंड ‘सिंकुकोरी’ (sinkkukori) या ‘सिंगल बास्केट’ से प्रेरित है. फिनलैंड के कई सुपरमार्केट में गुलाबी रंग की शॉपिंग बास्केट रखी गई हैं, जो सिंगल ग्राहकों को यह बताने का एक तरीका देती हैं कि वे बातचीत करने या डेटिंग के लिए तैयार हैं.

कब तक चलेगा आवेदन

फिनलैंड के इस खास आयोजन ब्लाइंड डेट के लिए सलेक्ट होने के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 को फिनलैंड के समय (EET, UTC+2) के अनुसार सुबह 11:59 बजे तक चलेंगे. सलेक्ट हुए लोगों की घोषणा 1 दिसंबर को ‘विज़िट फिनलैंड’ (Visit Finland) के सोशल मीडिया चैनलों (इंस्टाग्राम और टिकटॉक) पर होगी. चुने गए आवेदकों को अपने इनबॉक्स पर नज़र रखने के लिए कहा गया है. अगर घोषणा के 48 घंटों के भीतर जवाब नहीं देते हैं, तो ‘विज़िट फ़िनलैंड’ उनकी जगह किसी और को मौका दे सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन? 

18+ हो चुके दुनियाभर के हर सिंगल लोग आवेदन कर सकते हैं. बस एक शर्त हैं, वे फिनलैंड के निवासी न हों.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा. जैसे अंग्रेजी में एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड करें, जिसमें इस सवाल का जवाब दें, “आप डिनर डेट पर क्या परोसेंगे, और क्यों?” इस वीडियो को अपने किसी पब्लिक सोशल मीडिया अकाउंट (जैसे टिकटॉक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब) पर #FinnishDinnerDate हैशटैग के साथ ‘विज़िट फिनलैंड’ (Visit Finland) को टैग के साथ पोस्ट करें. जो लोग अपने डेटिंग प्लान के बारे में अपने पूरे सोशल सर्कल को नहीं बताना चाहते, उनके लिए एक और विकल्प है.

इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर पोस्ट की गई एंट्रीज़ का पब्लिक होना ज़रूरी है, लेकिन यूट्यूब वीडियो को ‘अनलिस्टेड’ (unlisted) मोड में अपलोड किया जा सकता है. इसका मतलब यह है कि केवल वे लोग ही वीडियो देख पाएंगे जिनके पास इसका लिंक होगा. वीडियो पोस्ट करने के बाद, आवेदकों को आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा और उसमें अपनी सबमिशन का लिंक देना होगा. जजों का एक पैनल क्रिएटिविटी, प्रमाणिकता (authenticity) और इस आधार पर वीडियो का मूल्यांकन करेगा कि आवेदकों ने सवाल का जवाब कितने व्यक्तिगत तरीके से दिया है. आवेदकों से कहा गया है कि वे अपने खुद के ओरिजिनल फुटेज और ऑडियो का ही इस्तेमाल करें.

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This