SCO Summit के लिए पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, द्विपक्षीय वार्ता को लेकर क्या है अपडेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SCO Summit Pakistan: इस साल एससीओ की बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान कर रहा है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पडो़सी मुल्क पाकिस्तान जाएंगे. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत की संभावनाओं को विदेश मंत्री ने इनकार कर दिया है. इससे पहले भी भारत की ओर से साफ तौर पर कहा गया था कि जयशंकर इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. हालांकि, इस यात्रा से पहले ही जयशंकर ने पाकिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से इनकार किया है.

पाकिस्तान का बयान जानिए

SCO Summit के दौरान होने वाली बैठकों को लेकर पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने बताया कि पाकिस्तान 15 से 16 अक्टूबर तक इस्लामाबाद में एससीओ सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की 23वीं परिषद की मेजबानी करेगा. जब उनसे भारतीय विदेश मंत्री की यात्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ‘इस यात्रा के संबंध में आधिकारिक तौर पर सूचना’ मिल गई है और वह सभी सदस्यों का स्वागत करने के लिए तैयार है.

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने आगे कहा कि द्विपक्षीय बैठकों के बारे में आपके प्रश्न के संबंध में, मैं आपको 5 अक्टूबर को भारतीय विदेश मंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों का संदर्भ देना चाहूंगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी यात्रा एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए है, ना कि पाकिस्तान-भारत संबंधों पर चर्चा करने के लिए. ये टिप्पणियां खुद-ब-खुद स्पष्ट हैं. वहीं. शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आगामी सीएचजी बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण

उल्लेखनीय है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की पाकिस्तान की यात्रा काफी महत्वपूर्ण है. इस यात्रा को नई दिल्ली की ओर से एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले पाकिस्तान की यात्रा का दौरा करने वाली अंतिम भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज थीं. वो साल 2015 में अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद आईं थीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version