सऊदी अरब पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मंत्री अब्दुल मजीद अल स्मारी ने गर्मजोशी किया स्वागत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-UAE: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार, 08 सितंबर को भारत-खाड़ी सहयोग परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए सऊदी अरब पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, एस जयशंकर 8-9 सितंबर को सऊदी अरब की यात्रा पर रहेंगे. प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री अब्दुल मजीद अल स्मारी ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एस जयशंकर का स्वागत किया. विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने रियाद पहुंचने के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया पहली भारत खाड़ी सहयोग परिषद की बैठक में भाग लेने रियाद आया हूं.

गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सऊदी अरब के प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री का धन्यवाद. विदेश मंत्रालय ने बताया, रियाद में विदेश मंत्री एस. जयशंकर खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों के बीच राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, सांस्कृतिक क्षेत्र में गहरे संबंध हैं. जीसीसी देशों में लगभग 8.9 मिलियन भारतीय प्रवासी रहते हैं. बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर जीसीसी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी.

Latest News

ब्राजील में हेलीकॉप्टर क्रैशः पायलट और तीन पर्यटकों सहित चार लोगों की मौत

Brazil Helicopter Crash: ब्राजील से बड़ी खबर सामने आई है. यहां रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके...

More Articles Like This

Exit mobile version