गिरफ्तार हुए नेपाल के पूर्व Deputy PM, अरबों रुपये के गबन का आरोप; 13 अन्य की तालश जारी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal News: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने को एक घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है. इतना ही नहीं 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है, जिनको पुलिस ढूंढ रही है.

दरअसल, नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे लामिछाने को सहकारी समितियों से संबंधित धन की हेराफेरी के मामले में विगत दिनों उनके पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया था.शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने नेपाल की राजधानी के बाहरी इलाके बनस्थली स्थित कार्यालय में छापेमारी की थी.

इस छापेमारी के दौरान ही सीबीआई ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष 50 वर्षीय लामिछाने को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले कास्की जिला न्यायालय ने सूर्यदर्शन सहकारी निधि गबन मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था. संसदीय जांच समिति ने पाया था कि सूर्यदर्शन सहकारी समितियों से संबंधित 1.35 अरब रुपये का दुरुपयोग किया गया है.

नेपाल पुलिस ने जारी किया बयान

उल्लेखनीय है कि नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने की गिरफ्तारी के बाद नेपाल पुलिस ने इस संबंध में एक बयान जारी किया. जिसमें कहा गया कि लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. न्यायाधीश कृष्ण जंग शाह की अध्यक्षता वाली कास्की जिला अदालत की पीठ ने लामिछाने की गिरफ्तारी की अनुमति प्रदान कर दी. वहीं, पुलिस ने बताया कि पीठ ने 13 अन्य के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version