फॉक्स न्यूज चैनल के इस एंकर को मिला ट्रंप के सबसे पहले जीत का ऐलान करने का इनाम, नई सरकार ने सौंपा इस पद का कार्यभार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fox News Channal : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने पसंदीदा लोगों को ट्रंप 2.0 के प्रशासन में शामिल करने में जुटें हुए है. ऐसे में चुनाव नतीजों के जिस न्‍यूज चैनल ने ट्रंप की जीत का सबसे पहले ऐलान किया था, उन्‍होंने उस चैनल के एंकर को उसका इनाम दिया है.

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ़ॉक्स न्यूज़ के होस्ट और सेना के पूर्व सैनिक पिट हेगसेथ को अपने प्रशासन में रक्षा सचिव के पद पर नियुक्त किया है. पिट हेगसेथ के नाम का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि “पिट के नेतृत्व में अमेरिका के दुश्मन चौकस रहेंगा, हमारा सैना फिर से महान बनेगी और अमेरिका कभी पीछे नहीं हटेगा.”

‘शक्ति के माध्यम से शांति’ की नीति

बता दें कि पिट हेगसेथ एक पूर्व सैनिक हैं, वो अफगानिस्तान और इराक वॉर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिट हेगसेथ को रक्षा सचिव नियुक्त करते हुए ट्रंप ने कहा कि वो सदैव सैनिकों के लिए संघर्ष करते हैं. ट्रंप के इस फैसले से साफ जाहिर होता है कि वो आने वाले चार वर्षो में ‘शक्ति के माध्यम से शांति’ की नीति का इस्तेमाल करेंगे.

ईरान के खिलाफ नियुक्तियां

इसके अलावा, ट्रंप ने पूर्व इजरायल के कट्टर समर्थक अर्कांसस के गवर्नर माइक हकाबी को इजराइल के राजदूत के लिए चुना हैं, वहीं, UN में अमेरिका के दूत के तौर पर उन्‍होंने एलिस स्टेफनिक को नियुक्त किया है. एलिस भी इजराइल की कट्टर समर्थक हैं. जबकि माइक वाल्ट्ज को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया है, जो चीन के कट्टर विरोधी होने के साथ ही भारत के समर्थक है.

इसे भी पढें:-झारखंड हाई कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को भेजा नोटिस, अदालत में पेश होने का दिया आदेश

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version