शोक में डूबा खेल जगत: विश्व कप विजेता और दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी फ्रेंको बारेसी का 66 की उम्र में निधन

New Delhi: इटली को 1982 का फीफा विश्व कप जिताने वाले और एसी मिलान के महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी का 31 जुलाई को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बारेसी ने अपना पूरा 20 साल का करियर एसी मिलान के साथ बिताया और 15 सीज़न तक टीम की कप्तानी की. उनके निधन की जानकारी एसी मिलान ने शुक्रवार को दी. क्लब ने मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया.

पूरा एसी मिलान क्लब शोक में डूबा

एसी मिलान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा एसी मिलान परिवार ही नहीं बल्कि क्लब का गौरवशाली इतिहास भी शोक में डूबा हुआ है. अगस्त 2025 में बारेसी के फेफड़े में गांठ (पल्मोनरी नोड्यूल) निकालने के लिए सर्जरी हुई थी. जिसके बाद उनका इम्यूनोथेरेपी से इलाज चल रहा था. उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति इस वर्ष फरवरी में मिलान-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में रही थी, जहां उन्होंने पूर्व इंटर मिलान खिलाड़ी ज्यूसेपे बर्गोमी के साथ सैन सिरो स्टेडियम में ओलंपिक मशाल लेकर प्रवेश किया था.

क्लब की आत्मा और पहचान

एसी मिलान ने कहा कि फ्रांको बारेसी क्लब की आत्मा और पहचान थे. उनका उदाहरण, ईमानदारी और समर्पण हमेशा क्लब की संस्कृति का हिस्सा रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उनकी प्रतिष्ठित छह नंबर वाली जर्सी. बारेसी ने पूरे 20 वर्ष के पेशेवर करियर में सिर्फ एसी मिलान के लिए खेला. महज 17 साल की उम्र में एसी मिलान से जुड़ने वाले बारेसी ने इस क्लब के लिए 700 से अधिक मैच खेले और 1980 तथा 1990 के दशक में क्लब को विश्व फुटबॉल की सबसे सफल टीमों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

सम्मान में छह नंबर वाली जर्सी

एसी मिलान ने 1997 में संन्यास लेने पर उनके सम्मान में छह नंबर वाली जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया जो इटली के फुटबॉल में अपनी तरह का पहला फैसला था.

इसे भी पढ़ें. ‘पर्ची लाओ, तब लगाऊंगा ऑक्सीजन’, मंडला में एंबुलेंस बनी मौत की सवारी; 21 वर्षीय युवक की मौत पर उठे सवाल

Latest News

दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की...

More Articles Like This

Exit mobile version