केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का 58वां जन्मदिन आज, PM Modi ने दी शुभकामनाएं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gajendra Singh Shekhawat Birthday: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आज 58वां जन्मदिन है. ऐसे में पीएम मोदी, सीएम योगी, सीएम रेखा गुप्‍ता, समेत अन्‍य कई नेताओं ने उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और साथ ही भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी दी बधाई

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.  आपके अथक प्रयासों और समर्पण से भारत की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. हमारी सरकार दिल्ली में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को और अधिक समृद्ध करने की दिशा में आपके मार्गदर्शन में निरंतर कार्यरत है. प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें.

भजनलाल शर्मा ने ने किया पोस्‍ट

इसके अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.

सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. माता संतोषी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो. आपका जीवन राष्ट्रसेवा, लोक-कल्याण और समाज उत्थान के संकल्पों से सतत आलोकित होता रहे.

मनोहर लाल खट्टर ने लिखा संदेश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे ऊर्जावान साथी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version