अमेरिका में घटेगी महंगाई, LPG-पेट्रोल होगा सस्ता, ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gas-Petrol Price Reduce: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही युद्ध खत्म हो सकता है और अमेरिका इसमें जीत भी हासिल करेगा. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि युद्ध समाप्त होने के बाद अमेरिका में महंगाई तेजी से कम होगी और पेट्रोल और गैस की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ सकती है.

बता दें कि ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के अधिकारी युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थों के संपर्क में हैं. हालांकि उन्होंने इन बातचीत से जुड़ी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके अनुसार युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो सकता है.

चुनाव से पहले सैन्य कार्रवाई की संभावना

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान के खिलाफ अमेरिका की ओर से और सैन्य कार्रवाई की संभावना बनी हुई है. बता दें कि ट्रंप काफी कॉन्फिडेंट हैं लेकिन ईरान की ओर से अब तक कुछ साफ-साफ नहीं कहा जा रहा है.

अमेरिका में घट जाएगी महंगाई 

महंगाई को लेकर भी ट्रंप ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि जैसे ही युद्ध समाप्त होगा, अमेरिका में महंगाई पूरी तरह खत्म हो जाएगी. साथ ही उन्होंने यह अनुमान भी जताया कि युद्ध के बाद गैस और पेट्रोल की कीमतें तेजी से नीचे आ सकती हैं. इसके अलावा ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य एक बड़े खतरे को रोकना था. उनके मुताबिक, यदि अमेरिका ने कार्रवाई नहीं की होती तो इजरायल और व्यापक मध्य पूर्व के लिए गंभीर स्थिति पैदा हो सकती थी और इसके बाद अमेरिका तथा यूरोप को भी मिसाइल और बम हमलों का सामना करना पड़ सकता था.

ईरान से बातचीत पर अभी भी असमंजस

इस बीच ट्रंप ने उन खबरों को भी खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि अमेरिका ईरान को प्रतिबंधों में राहत और उसकी फ्रीज की गई रकम वापस करने की पेशकश कर सकता है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐसी रिपोर्ट को गलत बताया और कहा कि उन्होंने ईरान को कोई प्रस्ताव नहीं दिया है.
Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This