ट्रंप का Gaza Peace Plan बेअसर, हमास से डील के कुछ घंटों बाद ही इजराइल के एयर स्ट्राइक में 70 फिलिस्तीनियों की मौत

Gaza: हमास से डील के कुछ घंटों बाद ही इजराइल ने ट्रंप को ठेंगा दिया. इजराइली एयर स्ट्राइक में कम से कम 70 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जिनमें दो महीने से आठ साल के सात बच्चे शामिल हैं. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा पीस प्लान बेअसर दिखाई देने लगा है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, गाजा सिटी में 45 लोगों की मौत हुई.

एक लाख से अधिक गाजा के नागरिक प्रभावित

हाल के हफ्तों में हुई इजराइली स्ट्राइक से एक लाख से अधिक गाजा के नागरिक प्रभावित हुए और उन्हें दक्षिणी गाजा की ओर पलायन करना पड़ा. टुफ्फाह इलाके में एक घर पर हमला हुआ, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए. दक्षिणी गाजा में अल-मावासी शरणार्थी शिविर पर भी हमले हुए, जहां दो बच्चों की मौत और आठ अन्य घायल हुए.

इजराइल से तुरंत बमबारी रोकने का आग्रह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल से तुरंत बमबारी रोकने का आग्रह किया ताकि बंधकों की रिहाई और शांति समझौते का रास्ता बन सके. उन्होंने चेताया कि हमास अगर धीमा हुआ तो सब कुछ खतरे में पड़ेगा. ट्रंप ने बाद में ट्वीट किया कि इजराइल ने प्रारंभिक वापसी रेखा संकेतित की है और हमास की पुष्टि के बाद तुरंत सीज़फायरए बंधक एवं कैदी आदान-प्रदान शुरू होगा. व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि स्टीव विटकोफ और जैरेड कुशनर मिस्र भेजे जाएंगे, ताकि हामास और इस्राइल के साथ बंधक रिहाई और कैदी विनिमय के विवरण तय किए जा सकें.

हमास ने हथियार जमा करने पर नहीं दिया कोई स्पष्ट जवाब

हमास ने ट्रंप की योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार किया है, इसमें इजराइल का गाजा से वापसी और लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों का इस्राइली बंधकों के बदले में आदान-प्रदान करना शामिल है. लेकिन हमास ने हथियार जमा करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि शेष बंधकों की रिहाई का समय तय करने के लिए वार्ता जारी रहेगी और हमास को निष्क्रिय किया जाना चाहिए.

इजराइल पर अपराध और नरसंहार जारी रखने का आरोप

उन्होंने कहा कि यह या तो ट्रंप की योजना से या इजराइली सैन्य कार्रवाई से पूरा होगा. हमास ने इजराइल पर अपराध और नरसंहार जारी रखने का आरोप लगाया और अरब तथा इस्लामी देशों से अपने लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें. दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से 13 की मौत, PM Modi ने जताया दुख

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version