Pakistan Police: पाकिस्तान में जर्मनी से घूमने आए युवक से पुलिसवालों ने की लूट, जानिए पूरा मामला

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Police: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में ना तो आम आवाम सुरक्षित है और ना ही विदेशी पर्यटक. आए दिन पाकिस्तानी अपने ही लोगों के साथ लूटपाट करते रहते हैं. लेकिन, अब तो यहां पुलिस वाले भी लूट पाट करना शुरू कर दिए हैं. दरअसल, पाकिस्तान से लूटपाट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां जर्मनी से आए विदेशी पर्यटक से यहां नागरिक नहीं बल्कि खुद पुलिस वालों ने लूटपाट कर ली है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

जानिए पूरा मामला

बता दें कि जर्मनी से बर्ग फ्लोरिन नाम का युवक पाकिस्तान घूमने पहुंचा था. जहां उसका सारा कीमती सामान ही लूट लिया गया. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लाहौर पुलिस ने जर्मन सैलानी से लूटपाट के मामले में जब जांच की तो उसके होश उड़ गए. लाहौर पुलिस ने इस मामले में जिन सात लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें चार पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं.

जानिए क्या बोली पुलिस?

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जर्मनी के 27 वर्षीय बर्ग फ्लोरिन पिछले हफ्ते लाहौर हवाई अड्डे के पास डेरा डाले हुए थे. इस दौरान फ्लोरिन के पास कुछ हथियारबंद लोग आए और बंदूक दिखाकर उनका मोबाइल फोन, 5,50,000 पाकिस्तानी रुपये और कैमरा छीन लिया. लूट की घटना के बाद फ्लोरिन ने लाहौर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. फ्लोरिन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी साइकिल पर पाकिस्तान का दौरा कर रहा था. तीन अगस्त की रात उसने सड़क के पास अपना तंबू लगाया था. इस दौरान रात में कुछ लोग उसके पास आए और उसके साथ लूटपाट और मारपीट की.

पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विदेशी नागरिक की शिकायत पर लाहौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. लाहौर के पुलिस प्रमुख बिलाल सिद्दीकी काम्याना ने इस दौरान एक बयान में कहा कि पुलिस ने जर्मन नागरिक को लूटने में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि घटना को ठीक से ना संभालने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि उनका कथित लुटेरों से कोई संबंध था या नहीं.

 

Latest News

India Space Economy: 2033 तक 44 अरब डॉलर की हो सकती है भारत की स्पेस इकोनॉमी, रिपोर्ट में सामने आया अनुमान

India Space Economy: ईवाई और CII की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक नीतिगत सुधारों, निजी क्षेत्र की भागीदारी और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग से भारत की स्पेस इकोनॉमी 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है.

More Articles Like This