जर्मनी में विमान हादसा: उड़ान भरते ही मकान की छत से टकराया प्लेन, दो विमान सवारों की दर्दनाक मौत

Berlin: जर्मनी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ. एक छोटा सा प्राइवेट प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मकान की छत से टकरा गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि जिस घर पर विमान गिरा, उस समय वहां रहने वाला परिवार घर पर मौजूद नहीं था. फिलहाल पुलिस और विमान दुर्घटना जांच एजेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं. यह हादसा लोअर सैक्सनी राज्य के गैंडरकेसी इलाके में हुआ, जो ओल्डेनबर्ग शहर के पास स्थित है.

P2010 TDI मॉडल का हल्का निजी विमान

इस हादसे का शिकार हुआ विमान टेकनम P2010 TDI मॉडल का हल्का निजी विमान था, जिसमें दो लोग बैठे हुए थेण् शुरुआत में पुलिस ने एक यात्री की मौत की पुष्टि की थीए जबकि दूसरे की तलाश जारी थी. विमान का मलबा मकान की छत में बुरी तरह फंस गया था, इसलिए उसे निकालने में काफी समय लगा. बाद में बचाव अभियान पूरा होने पर दूसरे व्यक्ति का शव भी बरामद कर लिया गया.

मारे गए लोगों की उम्र 65 और 77 वर्ष

इस हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 65 और 77 वर्ष बताई गई है और दोनों ब्रेमेन के रहने वाले थे. हादसे की प्रारंभिक जांच के मुताबिक विमान ने ब्रेमेन से उड़ान भरी थी और गैंडरकेसी एयरफील्ड पर थोड़ी देर रुकने के बाद फिर से उड़ान भरी. दोबारा उड़ान भरने के करीब 6 मिनट बाद विमान अचानक ऊंचाई खोने लगा और पास के एक मकान की छत पर जा गिरा. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का कॉकपिट पूरी तरह नष्ट हो गया और उसके दोनों पंख अलग होकर आसपास के इलाके में बिखर गए.

बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं

गनीमत ये रही कि हादसे के समय मकान में रहने वाला परिवार बाहर गया हुआ था, इसलिए कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. सुरक्षा के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया था. बाद में मलबा हटाने के बाद लोगों को वापस अपने घर लौटने की अनुमति दे दी गई. जांच अधिकारी विमान के मलबे की जांच कर रहे हैं और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर विमान अचानक ऊंचाई क्यों खो बैठा और यह हादसा कैसे हुआ.

इसे भी पढ़ें. प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्री का पद, पहले ही दिन अधिकारियों संग की बैठक

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version