जर्मनी में रामस्टीन समूह के बैठक में शामिल होंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री, जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से की हवाई सुरक्षा बढ़ाने की अपील

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Germany-Ukrain: जर्मनी के रामस्टीन वायुसेना ठिकाने पर 9 जनवरी को रामस्टीन समूह की बैठक होने वाली है. इस बैठक में दुनियाभर के दर्जनों साझेदार देश हिस्सा लेंगे. ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस बैठक के दौरान अपने सहयोगियों से अपनी हवाई सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान करेंगे.

जेलेंस्की ने बताया कि रामस्टीन समूह के इस बैठ में वो देश भी शामिल होंगे जो न केवल मिसाइलों से बचाव के लिए, बल्कि निर्देशित बमों और रूसी विमानन के खिलाफ भी हमारी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

वायु रक्षा को मजबूत करना हमारा लक्ष्‍य:जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शनिवार को जारी किए अपने एक बयान में कहा कि हम उनके साथ इस पर चर्चा करेंगे और उन्हें मनाने का प्रयास जारी रखेंगे. हमारा लक्ष्य अब भी हमारी वायु रक्षा को मजबूत करना है.

बता दें कि इस बैठक में अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन भी शामिल होंगे. हालांकि इससे पहले अक्‍टूबर में हुए रामस्टीन में शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भाग लेने वाले थे, लेकिन अमेरिका में आए तूफान मिल्टन के कारण वह शामिल नहीं हो सके.

इसे भी पढें:-Gujarat: पोरबंदर एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट सहित तीन की मौत

 

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version