मेलोनी का देसी स्टाइल वायरल, झुमकों वाली सेल्फी से छाईं इटैलियन PM, साथ में लिखा-‘हमारा कोई मालिक नहीं’

Meloni Jhumka Image: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई सेल्फ़ी शेयर करके हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने पारंपरिक झुमके पहने हुए हैं. इस फोटो में वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं. यह तस्वीर तेज़ी से वायरल हो गई. कई यूज़र्स ने भारतीय शैली के गहनों और उनके अपने खास स्टाइल के इस मेल की तारीफ़ की, जो एक सांस्कृतिक फ़ैशन पल को दिखाता है.

हम किसी के इशारों पर नहीं चलते

जियोर्जिया मेलोनी ने X पर लिखा, ‘अपने स्वभाव के अनुसार, एक मेहनती सरकारी प्रचारक न तो निरंतरता और न ही आज़ादी के बारे में कोई सीख दे सकता है. लेकिन ये मज़ाकिया बातें निश्चित रूप से हमें अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेंगी. दूसरों के विपरीत हम किसी के इशारों पर नहीं चलते, हमारा कोई मालिक नहीं है. हम किसी का हुक्म नहीं मानते.

एकमात्र मार्गदर्शक सिद्धांत इटली का हित

हमारा एकमात्र मार्गदर्शक सिद्धांत है: इटली का हित. हम गर्व के साथ इसी रास्ते पर चलते रहेंगे, जिससे दूर-दूर तक फैले प्रचारकों को बहुत तकलीफ़ होगी.’ हालांकि, मेलोनी ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया. वहीं, जॉर्जिया मेलोनी के इस फोटो में आउटफिट की बात करें तो वह काफी शालीन, प्रोफेशनल और आकर्षक लग रहा है. उन्होंने चारकोल ग्रे रंग का एक फॉर्मल ब्लेजर पहना हुआ है. साथ ही, Beige कलर का एक गोल गले वाला स्वेटर भी डाला हुआ है.

मेलोनी को एक बेहतरीन विंटर फॉर्मल

गहरे रंग के ब्लेजर और हल्के रंग के स्वेटर का यह कॉम्बिनेशन मेलोनी को एक बेहतरीन विंटर फॉर्मल लुक दे रहा है. ज्वेलरी की बात करें तो मेलोनी के इस लुक का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा उनके बड़े झुमके हैं, जिनमें नीचे की ओर बारीक और खूबसूरत लटकन है. इसमें छोटे घुंघरू लगे हुए हैं. ये झुमके उनके वेस्टर्न और फॉर्मल आउटलुक में एक शानदार फ्यूजन टच जोड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. LoC के पास पुंछ और पंजाब में ‘ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’ आज, प्रशासन की लोगों से न घबराने की अपील

 

Latest News

20 September 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 20 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. जानें आज का पूरा पंचांग, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रमा की स्थिति.

More Articles Like This

Exit mobile version