US-ईरान के बीच समझौते का मेलोनी ने किया स्वागत, मध्यस्थ पाकिस्तान और कतर को भी कहा थैंक्यू

Must Read

Rome: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिका-ईरान के बीच हुए शांति समझौते का जोरदार स्वागत करते हुए पाकिस्तान और कतर की भूमिका की खुलकर सराहना की है. मेलोनी ने कहा कि इन मध्यस्थ देशों के प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण समझौता संभव हो सका. मेलोनी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि इटली, फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम इस समझौते का स्वागत करते हैं और उन सभी मध्यस्थों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने बातचीत को सफल बनाने में योगदान दिया, विशेष रूप से कतर और पाकिस्तान का.

कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन 

उन्होंने कहा कि यह शांति का एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसे गंवाया नहीं जाना चाहिए. इटली व्यापक तथा स्थायी समझौते के लिए कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा. मेलोनी ने कहा कि एक बात पूरी तरह स्पष्ट है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जा सकते. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने संकेत दिया कि आवश्यक संसदीय मंजूरी मिलने पर इटली, अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर Strait of Hormuz में अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक उपस्थिति को मजबूत करने में योगदान देने के लिए तैयार है, ताकि समुद्री व्यापार सामान्य रूप से चल सके.

अमेरिका और ईरान की सरकारों को बधाई

इटली, फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर अमेरिका और ईरान की सरकारों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान, कतर और अन्य मध्यस्थ देशों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया. संयुक्त बयान में कहा गया कि यह समझौता पश्चिम एशिया में स्थिरता बहाल करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का अवसर प्रदान करता है. नेताओं ने समझौते को तेजी से लागू करने और विस्तृत वार्ताओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया.

आवाजाही बहाल करने की मांग

यूरोपीय नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य को तुरंत पूरी तरह खोलने और वाणिज्यिक जहाजों की निर्बाध आवाजाही बहाल करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप के तंज से मचा बवाल, अपमानजनक शब्द पर छीड़ी बहस. क्या भारत को भी बना दिया “थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज़”?

Latest News

‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘जब तलक’ रिलीज, पहले वाली फिल्म से तुलना में ट्रोल हुए शाहिद कपूर!

Mumbai: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. हाल...

More Articles Like This