Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 24 October 2024: धनतेरस और दीवापली के त्योहार में केवल कुछ समय का ही वक्त बचा है. ऐसे में इस खास मौके पर तमाम लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. अगर आप भी इस वक्त पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की या फिर इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी हो सकती है. बता दें कि इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 78,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी बुधवार को 1,10,000  रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 78,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 78,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

IPL 2026: KKR को पहली जीत का इंतजार, GT के साथ मुकाबला आज, जाने हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 KKR Vs GT: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजराट...

More Articles Like This

Exit mobile version