ग्रेटर नोएडा में 50 लाख की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियाई गिरफ्तार, बिजनेस वीजा की आड़ में करते थे अवैध कारोबार

Must Read

Noida: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने कारोबारी वीजा पर भारत आए नाइजीरिया के 2 नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद किए हैं. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान पीटर (47) और माइकल (56) के रूप में हुई, जिन्हें पैरामाउंट सोसायटी स्थित एक टावर के स्टूडियो अपार्टमेंट से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया.

अलग-अलग इलाकों में ठिकाना

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 600 ग्राम मेथामफेटामीन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने उनके पास से 1.19 लाख रुपए, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2 पासपोर्ट, 2 मोबाइल फोन और 2 बैग भी बरामद किए हैं. सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी किसी एक स्थान पर स्थायी रूप से नहीं रहते थे और वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलग-अलग इलाकों में लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे और वहीं से मादक पदार्थों की तस्करी करते थे.

छात्रों को मादक पदार्थ पहुंचाते थे

उन्होंने कहा कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी मुख्य रूप से अफ्रीकी मूल के लोगों तथा दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मादक पदार्थ पहुंचाते थे. इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन संपर्क किया जाता था. सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कितने समय से इस गतिविधि में शामिल थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए जाने से पहले आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन और उनके सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिए थे.

इसे भी पढ़ें. नेपालः भूकंप के झटकों से तीन घंटे में दो बार कांपी धरती, सहमें लोग, जाने कितनी रही तीव्रता

Latest News

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

दीपावली के अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से विशेष कार्यक्रम ‘स्वर्णिम संध्या’ का आयोजन किया गया....

More Articles Like This