हैती के ऐतिहासिक किले में भारी भगदड़, 30 लोगों की दर्दनाक मौत, देश के PM ने बताया बहुत बड़ी त्रासदी

Haiti: कैरिबियन देश हैती के मशहूर और ऐतिहासिक किले ‘सिटाडेल लाफेरिएर’ में शनिवार को आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हैं. वहीं हैती के प्रधानमंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-एमे ने दुख व्यक्त करते हुए इस हादसे को पूरे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी त्रासदी बताया है.

उत्सव में उमड़ी थी भारी भीड़ 

यह बेहद हृदयविदारक हादसा उस समय हुआ जब किले में होने वाले एक सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ बेकाबू होकर किले के मुख्य गेट की ओर बढ़ने लगी. अचानक हुई बारिश ने हालात और खराब कर दिए. जमीन पर फिसलन होने के कारण लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. ज्यादा भीड़ होने के कारण लोग दबते चले गए, जिससे दम घुटने और चोट लगने से दर्जनों लोगों की जान चली गई.

UNESCO की सूची में ऐतिहासिक स्थल

यह किला 19वीं सदी की शुरुआत में तब बनाया गया था जब हैती ने फ्रांस से आजादी हासिल की थी. UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह स्थल न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि देश की अस्मिता का प्रतीक भी है. इसी कारण हर साल यहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, लेकिन इस बार सुरक्षा इंतजाम भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुए.

हैती के PM बताया बहुत बड़ी त्रासदी 

हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए हैती के प्रधानमंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-एमे ने कहा कि यह पूरे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी त्रासदी है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है.

इसे भी पढ़ें. ईरान-US शांति वार्ता का पहला राउंड खत्म, PAK ने एक और राउंड करने का रखा प्रस्ताव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version