दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने किया इस्तीफे का ऐलान, इस वजह से लिया फैसला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Korea: दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने गुरुवार को इस्तीफा देने की घोषणा की है. हान डक-सू के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैला दी है. दक्षिण कोरिया में आगामी चुनाव के बीच उन्‍होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की. माना जा रहा है कि वह अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं. उनके चुनाव लड़ने की खबरों के बीच हान के इस्तीफे से सियासत का माहौल गरमा गया है.

हान डक-सू ने कहा…

बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के जेल जाने के बाद हान को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब हान डक-सू ने टेलीविजन पर दिये बयान में कहा कि उन्होंने देश के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी उठाने के उद्देश्‍य से पद छोड़ने का फैसला किया है. यून सुक के इस बयान से स्‍पष्‍ट है कि वह राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए यह फैसला किया है.

जल्द शुरू कर सकते हैं चुनाव प्रचार

दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर अपना राष्ट्रपति अभियान शुरू कर सकते हैं. कार्यवाहक राष्‍ट्रपति हान को पहले तत्कालीन राष्ट्रपति यून सुक येओल ने देश का पीएम नियुक्त किया था. लेकिन येओल को महाभियोग के जरिये पद से हटा दिये जाने के बाद उनको कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया. अब यून सुक के हटने से यह पद खाली होने के वजह से राष्ट्रपति पद के लिए उपचुनाव हो रहा है.

यून के पिछले 3 दिसंबर 2024 को ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के बाद से फैली अव्यवस्था के वजह से मुख्य रूढ़िवादी दल ‘पीपुल्स पावर पार्टी’ लोगों की नाराजगी का सामना कर रही है. इस कारण हान को पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान में पुलिस और सेना में भिड़ंत, पख्तू़न पुलिस ने पाक आर्मी की उड़ाई धज्जिया

Latest News

उत्तराखंडः भूकंप के झटकों से कांपी पिथौरागढ़ की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Earthquake Uttarakhand: आज फिर भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती कांप उठी. पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए...

More Articles Like This

Exit mobile version