हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाली बनीं खिलाड़ी

Canberra: भारतीय महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत अब महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है.

यह मेरे लिए एक बड़ी अचीवमेंट- हरमनप्रीत

हरमनप्रीत को यह उपलब्धि तब मिली जब वह गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे T20I के लिए महिला टीम की कप्तानी करने उतरीं थीं. हरमनप्रीत ने कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ी अचीवमेंट है. 19 फरवरी को अपने 356वें ​​इंटरनेशनल मैच में मैदान पर उतरकर हरमनप्रीत कौर न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं.

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला

हरमनप्रीत कौर और सूजी बेट्स के बाद ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (349 मैच) सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. भारत की पूर्व क्रिकेटर मिताली राज ने 333 मैच खेले हैं जबकि शार्लेट एडवर्ड्स ने इंग्लैंड के लिए 309 मैच खेले हैं. न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (305 मैच), इंग्लैंड की हीथर नाइट (303 मैच) और इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज (302 मैच) भी महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं.

भारतीय क्रिकेटर ने बनाए 200 रन

हरमनप्रीत ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक छह टेस्ट, 161 ODI और 189 T20I खेले हैं, जिन छह टेस्ट में उन्होंने हिस्सा लिया है, उनमें भारतीय क्रिकेटर ने 200 रन बनाए हैं. 36 साल की इस खिलाड़ी ने अब तक ODI में 4,409 रन और T20I में 3,784 रन बनाए हैं. खास बात यह है कि इस अनुभवी भारतीय क्रिकेटर ने 35 विमेंस प्रीमियर लीग मैच, 62 विमेंस बिग बैश लीग और 10 विमेंस 100 मैच भी खेले हैं.

अपना पहला वर्ल्ड कप टाइटल जीता

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 वर्ल्ड कप एडिशन में अपना पहला वर्ल्ड कप टाइटल जीता, जब उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया. गुरुवार को इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे T20I के टॉस के समय, विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनने पर हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह मेरे लिए एक बड़ी अचीवमेंट है. उम्मीद है कि मैं टीम के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी और जितना हो सके उतना खेलती रहूंगी.

इसे भी पढ़ें. भूकंप के तेज झटकों से कांपा ईरान, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती, यह परमाणु परीक्षण…

Latest News

PM मोदी और UAE के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, AI सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच...

More Articles Like This

Exit mobile version