USA: अमेरिका में आने वाला है 10 साल का सबसे खतरनाक बर्फीला तूफान, घोषित हुआ आपातकाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heavy Snowfall in US: संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. इस दौरान भारी बर्फबारी, तेज हवाएं और गिरते तापमान ने अमेरिका के कई हिस्सों में खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है. जबकि अन्‍य कई हिस्‍सों में अभी भी दशक की सबसे भारी बर्फबारी होने की संभावना है.

सड़कों पर जम गई बर्फीले पानी की परत

बता दें कि अमेरिका के कैंसस, पश्चिमी नेब्रास्का और इंडियाना के कुछ हिस्सों में प्रमुख सड़कों पर बर्फ की मोटी चादरें बिछी हुई है. जबकि, राज्य के राष्ट्रीय गार्ड को फंसे लोगों की मदद के लिए एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया है.

45 मील/घंटा की रफ्तार से हवाएं

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कैंसस और मिसौरी में सर्दियों के तूफान की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि तूफान की स्थिति में 45 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जबकि 8 इंच की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा, न्यू जर्सी के लिए मंगलवार यानी 07 जनवरी की सुबह तक के लिए चेतावनी दी गई है.

मौसम सेवा ने दिया बयान

हालांकि इससे पहलें मौसम विभाग ने कहा था कि “इस इलाके में जिन जगहों पर सबसे अधिक बर्फ गिरने की संभावना है, वहां पिछले 10 वर्षो की सबसे भारी बर्फबारी हो सकती है. वहीं, राष्ट्रीय मौसम सेवा के बॉब ओरैवेक ने बताया कि अमेरिका में रविवार को लगभग 63 मिलियन लोगों को शीतकालीन चेतावनी दी गई थी.

अमेरिका में क्‍यों पड़ती है इतनी अधिक ठंड

दरअसल, नॉर्थ पोल के चारों तरफ घुमने वाला पोलर वॉटेक्ट सबसे अधिक ठंडी हवाओं का एक घेरा होता है. जब यह वॉटेक्स उत्तर से निकलकर दक्षिण की ओर जाने लगता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया के लोगों को काफी अधिक का ठंडी लगती है. वहीं, रिसर्चस की मानें तो तेजी से गर्म हो रहा आर्कटिक क्षेत्र पोलर वॉर्टेक्स के बर्फीले प्रभाव के बढ़ने के लिए जिम्मेदार है.

इसे भी पढें:-हम निशाना बनाने से नहीं करेंगे संकोच, TTP ने सीधे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी धमकी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version