अमेरिकी हिरासत में तीन भारतीय! रूसी तेल टैंकर जब्ती के बाद US ने की कार्रवाई, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

Himachal Pradesh: अमेरिकी सेना ने रूसी तेल टैंकर को जब्त करने के बाद बाद तीन भारतीयों को हिरासत में ले लिया है. इसमें हिमाचल प्रदेश के पालमपुर निवासी 23 वर्षीय युवक रक्षित चौहान भी शामिल है. बता दें कि दो दिन पहले उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिकी कोस्ट गार्ड द्वारा रूसी तेल टैंकर ‘मरीनरा’(पूर्व नाम बेला-1) को जब्त कर लिया था. विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के मामलों में जहाज के क्रू मेंबर्स को लंबी पूछताछ प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है.

अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं भारतीय विदेश मंत्रालय

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं और हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. जब्त किए गए टैंकर पर कुल 28 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 3 भारतीय, 17 यूक्रेनी, 6 जॉर्जियाई और 2 रूसी नागरिक शामिल हैं. अमेरिका का आरोप है कि यह टैंकर वेनेजुएला पर लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए कच्चा तेल परिवहन कर रहा था.

हिरासत में लिए गए हैं दो अन्य भारतीय

रक्षित चौहान हाल ही में मर्चेंट नेवी में शामिल हुए थे और यह उनका पहला पेशेवर असाइनमेंट था. उनके साथ जहाज पर तैनात दो अन्य भारतीय नागरिक भी हिरासत में लिए गए हैं. रक्षित के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि अगस्त में उनका बेटा ड्यूटी पर गया था और पांच दिन पहले अंतिम बार बातचीत हुई थी. इसके बाद से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिवार गहरे सदमे और चिंता में है.

सुरक्षित वापसी के लिए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग

इस घटना से अमेरिका, रूस और वेनेजुएला के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव में और बढ़ोतरी देखी जा रही है. मामले को लेकर स्थानीय विधायक आशीष बुटेल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय और अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से रक्षित चौहान की सुरक्षित वापसी के लिए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है.

इसे भी पढ़ें. लश्कर के आतंकी ने पाकिस्तानी सेना को बताया करीबी दोस्त, इस बयान ने खोली आसिम मुनीर की पोल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version