कनाडा के ओंटेरियो प्रांत में भीषण सड़क हादसा, 4 भारतीयों की मौत; सभी टेस्ला कार में थे सवार

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident in Canada: कनाडा से सड़क दुर्घटना की एक भयानक खबर सामने आई है. इस हदासे में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. वहीं, एक शख्स घायल बताया जा रहा है. ये घटना कनाडा के ओंटेरियो प्रांत की बताई जा रही है. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जा रही है.

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार दुर्घटना पिछले बृहस्पतिवार को टोरंटो शहर के लेक शोर बुलिवर्ड ईस्ट एंड चेरी स्ट्रीट इलाके में हुई थी. जानकारी के अनुसार टेस्ला कार में 25 से 32 साल के पांच लोग सवार थे. कार के चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह गार्ड रेल और फिर कंक्रीट के खंभे से टकराई और उसमें आग लग गई.

एक महिला की बची जान

कनाडा के एक समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार टोरंटो के पुलिस उपनिरीक्षक फिलिप सिंक्लेयर ने बताया कि अब तक हमने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं, जो यह दर्शाते हैं कि (तेज) गति दुर्घटना की एक वजह थी. वहीं, पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार में सवार चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि 25 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया, जिसकी हालत खतरे से बाहर है.

परिजनों के संपर्क मेंं दूतावास

टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि टोरंटो में हुई कार दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर हार्दिक संवेदना. इसी के साथ पोस्ट में बताया गया कि वाणिज्य दूतावास कनाडा और भारत में स्थानीय अधिकारियों और पीड़ितों के परिजन के साथ नियमित संपर्क में है.

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति मेरा बड़ा प्यारा… गणेश चतुर्थी पर अपनों के भेजें ये संदेश

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार...

More Articles Like This