Human Lifespans: इस सदी में इंसानों के लाइफस्पैन में नहीं होगा इजाफा, नई स्टडी में खुलासा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Human Lifespans: इंसानों की उम्र धीरे-धीरे कम हो रही है. इंसानों की लाइफस्‍पैन को लेकर एक नई अमेरिकी स्‍टडी में डराने वाला खुलासा हुआ है. नई स्‍टडी के अनुसार 21वीं सदी में इंसानों की लाइफस्‍पैन यानी उम्र में इजाफा होने की उम्‍मीद नहीं है. जापान जैसे देशों में जहां लोगों की उम्र सबसे अधिक होती है, वहां भी पिछले 30 वर्षो में उम्र बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ गई है. इलिनोइस यूनिवर्सिटी की इस शोध में पाया गया कि 21वीं सदी के अंत तक केवल 15 प्रतिशत महिलाएं और 5 प्रतिशत पुरुष ही 100 साल की उम्र तक जिंदा रह पाएंगे.

घट रही इंसानों की उम्र

इस महीने की शुरुआत में यूएस साइंटिफिक मैग्जीन नेचर एजिंग में पब्लिश इस अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने जापान, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड और हांगकांग सहित 8 देशों के आंकड़ों का विश्‍लेषण किया. ये सभी ऐसे देश हैं, जहां लोगों की उम्र सबसे अधिक होती है. शोध में पाया गया कि 1990 से 2019 के बीच उम्र बढ़ने की दर औसतन 6.5 साल थी. 20वीं सदी में साफ-सफाई और मेडिकल सेक्टर में सुधार के कारण उम्र बढ़ने की दर 3 साल प्रति दशक थी, लेकिन पिछले 30 सालों में यह घट गई है.

शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि आपकी उम्र बढ़ जाए तो इसके लिए मौत के ज्यादातर कारणों को खत्म करना होगा, जो संभव नहीं है. ऐसा हो भी जाता है तो महिलाओं में से 70 प्रतिशत और पुरुषों में से 50 प्रतिशत लोग ही सिर्फ 100 साल की उम्र तक पहुंच सकते हैं.

क्या कहते हैं जापान के आंकड़े

जापान के हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि साल 2023 में जापान में महिलाओं की औसत उम्र 87.14 साल और पुरुषों की औसत आयु 81.09 साल थी. जापान में लोगों के जिंदा रहने का समय अधिक माना जाता है. यहां 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 95,119 है, जिनमें से 88.3 प्रतिशत केवल महिलाएं हैं, जिनकी संख्या 83,958 है.

उम्र बढ़ाने के लिए क्या करना होगा

इस अध्‍ययन के मुताबिक, उम्र बढ़ाने के लिए हर किसी को खुद पर ध्‍यान देना होगा. डाइट, फिजिकल एक्टिवविटीज आदि बढ़ानी होगी. हालांकि, ये सभी तभी कारगर होंगे, जब ज्यादातर मौतों की वजहें खत्म होगीं, तभी उम्र बढ़ने की दर में बढ़ोत्‍तरी हो सकती है, वरना इस सदी में उम्र बढ़ने की उम्मीद ना के बराबर है.

ये भी पढ़ें :- इन विटामिन्स की कमी आपको फील कराएंगी थका, मूड भी रहेगा खराब; जानिए

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version