अमेरिका की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘एरिक’, बेहद खतरनाक श्रेणी में किया गया अपग्रेड

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hurricane Eric: अमेरिका के मौसम में जल्‍द ही बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसकी चेतावनी अब अमेरिकी मौसम विभाग की ओर से भी कर दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि देश में विनाशकारी हवाएं चलने, अचानक बाढ़ आने और खतरनाक तूफानी लहरें उठने की संभावना बनी हुई है. बता दें कि अमेरिका में मचने वाली इस तबाही की वजह है तूफान ‘एरि‍क’, जो जल्‍द ही अमेरिका में प्रवेश कर सकता है.

दरअसल, दक्षिणी मैक्सिको से अमेरिका की तरफ  एरिक तूफान तेजी से बढ़ रहा है, जिसे  अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने खतरनाक श्रेणी 4 में अपग्रेड कर दिया. ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक, बड़े तूफान के कारण विनाशकारी हवाएं चलने, अचानक बाढ़ आने और खतरनाक तूफानी लहरें उठने का खतरा है.

उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा तूफान

वहीं, मियामी स्थित केंद्र ने बताया कि एरिक मेक्सिको के प्यूर्टो एंजेल से लगभग 70 मील (110 किलोमीटर) पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में तथा मेक्सिको के पुंटा माल्डोनाडो से लगभग 90 मील (145 किलोमीटर) दक्षिणपूर्व में था. उन्‍होंने बताया कि तूफान की अधिकतम निरंतर हवाएं 145 मील प्रति घंटे (230 किलोमीटर प्रति घंटे) की थीं और यह 9 मील प्रति घंटे (15 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था.

राष्ट्रपति ने लोगों से की ये अपील

वहीं, बुधवार की देर शाम एरिक का प्रक्षेपित मार्ग दक्षिण की तरफ बढ़ गया. ऐसे में राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अपने एक वीडियो संदेश में बताया कि क्षेत्र में सभी गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरों में ही रहें या यदि वे निचले इलाकों में रहते हैं तो आश्रय स्थलों में चले जाएं.

इसे भी पढें:-अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टिना फर्नांडेज की शुरू हुई नजरबंदी, समर्थन में सड़क पर उतरे हजारों लोग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version