IND vs PAK: भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में शानदार जीत दर्ज की. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया, जबकि शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी अंत में अहम रन जोड़े.

पाकिस्तान की पारी बिखरी

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई. हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लेकर शुरुआती झटके दिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने भी अहम विकेट लेकर दबाव बनाए रखा. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में ही कई विकेट गिर गए, जिससे टीम उबर नहीं सकी. शाहीन शाह अफरीदी ने 23 रन बनाकर अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर किया.

ईशान किशन बने जीत के हीरो

ईशान किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. उन्होंने तेजी से रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मिडिल ओवरों में विकेट गिरने के बावजूद उनकी पारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी. इस जीत के साथ टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8-1 हो गया.

सुपर 8 में भारत की एंट्री

इस शानदार जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सुपर 8 चरण में जगह पक्की कर ली. दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही. मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ, जो हाल के भारत-पाक मुकाबलों में अक्सर देखने को मिलता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version