विराट कोहली ने धमाकेदार प्रदर्शन से ICC वनडे रैंकिंग में बनाया नया रिकार्ड, शुभमन गिल को पीछे छोडा

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शतकीय पारी खेलने का इनाम विराट कोहली को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली ने एक पायदान की छलांग लगाई है और वह अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. कोहली से आगे वनडे रैंकिंग में अब सिर्फ शुभमन गिल हैं, जो पहले एकदिवसीय मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर अपनी बादशाहत को बरकरार रखने में सफल रहे हैं.

बल्लेबाज डेरिल मिचेल को नुकसान पहुंचा

विराट के एक पायदान ऊपर चढ़ने से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को नुकसान पहुंचा है. वह बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. हालांकि, रोहित शर्मा की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह चौथे नंबर पर बने हुए हैं. श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस वनडे क्रिकेट में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे हैं. उन्होंने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए सातवां स्थान हासिल कर लिया है.

121 रनों की शानदार पारी का इनाम

मेंडिस को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 121 रनों की शानदार पारी का इनाम मिला है. हैरी ब्रूक टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होने से महज एक पायदान दूर हैं. वह ताजा रैंकिंग में 11वें नंबर पर आ गए हैं. आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर 10वें नंबर पर बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले टेंबा बावुमा ने 10 पायदान ऊपर की छलांग लगाई हैं और वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 32वें नंबर पर आ गए हैं. मैथ्यू ब्रीट्जके ने 19 पायदान की छलांग लगाई है और वह अब 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं. डेविड मिलर 142 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ ही 41वें नंबर पर आ गए हैं.

केशव महाराज ने तीन पायदान की छलांग लगाई

गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने तीन पायदान की छलांग लगाई है और वह अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर तीसरे स्थान से खिसककर चौथे नंबर पर आ गए हैं. भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव भी चार पायदान ऊपर चढ़े हैं और वह अब गेंदबाजों की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर आ गए हैं. अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. “भाजपा का समर्थन करिए, पंजाब को करेंगे चिट्टा मुक्त”, जालंधर में अमित शाह बोले

Latest News

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील से भिड़ेगी टीम इंडिया: पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच, CMD उपेन्द्र राय बोले- इसे देखना बहुत...

फुटबॉल प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन बड़ा रोमांचकारी होने जा रहा है. फुटबॉल की मक्का कही जाने वाली...

More Articles Like This

Exit mobile version