Idaho: अमेरिका के इडाहो में अग्निशमनकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Idaho: अमेरिका के उत्तरी इडाहो के एक पर्वतीय इलाके में लगी आग पर अग्निशमनकर्मी काबू पाने की कोशिश कर रहे थें कि तभी बंदूकधारियों ने घात लगाकर उनपर हमला कर दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हमले को इडाहो के गर्वनर ब्रैड लिटिल ने इसे ‘‘जघन्य’’ हमला बताया.

इस हमले की जानकारी देते हुए कूटेनई काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) कोयूर डी एलेन के ठीक उत्तर में ‘कैनफील्ड माउंटेन’ पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अग्निशमनकर्मचारी मौके पर पहुंचे थे इसके लगभग आधे घंटे बाद गोलियों की आवाजें सुनाई दीं.

दो फायरफाइटर्स की गोली लगने से मौत

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में दो अग्निशमनकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि एक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले की अमेरिका का डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने पुष्टी की है.

अभी भी पहाड़ी पर कुछ लोगों के फंसे होने का अनुमान  

शेरिफ बॉब नॉरिस ने बताया कि अधिकारियों का अनुमान है कि इस हमले में मारे गए दोनों लोग अग्निशमनकर्मी थे. उन्‍होंने बताया अभी उन्‍हें यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि इस हमले में किसी को गोली लगी है या नहीं. साथ ही उन्‍होंने से भी कहा कि हमें पता नहीं है कि वहां कितने संदिग्ध हैं और कितने हताहत हुए है. लोग अभी भी पहाड़ी से नीचे आ रहे है, ऐसे में अनुमान है कि अभी भी कुछ लोग उपर फंसे हो सकते है.

कई अग्निशमनकर्मियों पर हमला

इसी बीच, गवर्नर ब्रैड लिटिल ने कहा कि ‘‘कई’’ अग्निशमन कर्मियों पर हमला किया गया. लिटिल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा कि ‘‘यह हमारे बहादुर दमकलकर्मियों पर जघन्य हमला है. मैं सभी इडाहो निवासियों से अनुरोध करता हूं कि वे उनके और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें.

इसे भी पढें:-भारत ही नहीं ब्रिटेन में भी गूजें भगवान जगन्नाथ के जयकारे, रथ यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

 

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version