तुर्किए में वारदातः इस्तांबुल में मिडिल स्कूल में चाकूबाजी, आठ छात्र घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Istanbul School Stabbing: तुर्किए से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां इस्तांबुल में मंगलवार को बसाकसेहिर जिले में एक मिडिल स्कूल में चाकूबाजी हुई. इस घटना में आठ छात्र घायल हो गए. शुरुआती खबरों के अनुसार, कायासोहिर शेख शामिल इमाम हतिप मिडिल स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया.

मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया और चाकूबाजी शुरु हो गई. इस घटना में घायल आठ छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. तुर्की के प्रमुख अखबार ‘डेली सबाह’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और मेडिकल टीमों को स्कूल भेजा गया.

इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती खबरों से पता चला है कि दूसरे स्कूल की एक छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल में घुसी और उसने छात्रों पर चाकू से हमला किया. हमला करने की संदिग्ध छात्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री केमल मेमिसोउलू ने कहा कि आठ घायल छात्रों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और दो की हालत मध्यम से गंभीर है. उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

मेमिसोउलू ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैं बसाकसेहिर के हमारे एक मिडिल स्कूल में हुई लड़ाई में घायल हुए छात्रों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. घटना से प्रभावित हमारे 8 घायलों में से 1 की हालत गंभीर और 2 की हालत मध्यम से गंभीर है, और उनका इलाज हमारे अस्पतालों में चल रहा है. हम उनकी सेहत पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This