भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कल, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग- 11, जानें किसे मिला मौका?

New Delhi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के सेडन पार्क में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड दौरे पर अब टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-2 से अपने नाम की थी. हालांकि, वनडे में न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. टीम इंडिया फरवरी, 2019 से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीती है. ऐसे में बुधवार को शुभमन गिल भारत के इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे.

वनडे के लिए टॉप-4 बल्लेबाज कंफर्म

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे के लिए टॉप-4 बल्लेबाज कंफर्म कर दिए हैं. शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी का आगाज करेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली का खेलना भी तय है. चार नंबर पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर खेलेंगे. इस तरह भारत का टॉप ऑर्डर कंफर्म है. ऊपर के चार राइट हैंड बल्लेबाज हैं. ऐसे में पांच नंबर पर कप्तान गिल लेफ्टी बल्लेबाज खिला सकते हैं. स्क्वॉड में ईशान किशन मौजूद हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल है.

केएल राहुल एक्शन में दिखेंगे

ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस पोजीशन पर खेल सकते हैं. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक्शन में दिखेंगे. सात और आठ नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर के खेलने की उम्मीद है. गेंदबाजी की बात करें तो भारत तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है. ऐसे में गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज के साथ अंशुल कंबोज एक्शन में दिख सकते हैं. वहीं बाकी के 20 ओवर की जिम्मेदारी अक्षर, नमन और नितीश के कंधों पर रह सकती है.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज.

इसे भी पढ़ें. पीलीभीत में बोले CM योगी- आज प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है. यही रामराज्य की संकल्पना है

Latest News

Sri Lanka: श्रीलंका में पुलिस का एक्शन, तीन भारतीयों सहित 21 नागरिक गिरफ्तार

Sri Lanka Crime: श्रीलंका में 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल है....

More Articles Like This

Exit mobile version