Asian Games: भारत का अफगानिस्तान से होगा मुकाबला, चारो क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, देखें शेड्यूल

Must Read

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं. मलेशिया और ओमान के बीच ग्रुप बी का मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाने के साथ ही लीग मुकाबले खत्म हो गए. लीग मुकाबलों के बाद अगला राउंड क्वार्टर फाइनल का है. चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले होने हैं. क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल सामने आ चुका है. लीग स्टेज में हुए मुकाबलों में 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया था.

क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई

ग्रुप ए में नेपाल, अफगानिस्तान और जापान शामिल थे, जबकि ग्रुप बी में मलेशिया, हांगकांग और ओमान शामिल थे. ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान तथा ग्रुप बी से मलेशिया और हांगकांग ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान पहले से ही क्वार्टर फाइनल में हैं. क्वार्टर फाइनल के शेड्यूल पर गौर करें तो पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और हांगकांग, चाइना के बीच 28 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा.

तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को

दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाएगा. चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेला जाएगा. 1 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे से और दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से होगा.

3 अक्टूबर को ही खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

3 अक्टूबर को तीसरे स्थान के लिए सुबह 5:30 बजे से मैच खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को ही सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. क्वार्टर फाइनल के बाद सेमीफाइनल, सेमीफाइनल के बाद फाइनल और तीसरे स्थान के लिए होने वाले मैच के लिए टीमों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. सभी मैच निशिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. सभी मैचों का समय भारतीय समयानुसार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. आगरा में हादसाः डिवाइडर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This