‘आपसी संदेह और अलगाव से बचना चाहिए’, विक्रम मिस्री के साथ बैठक के बाद बोले चीनी विदेश मंत्री

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India and China: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीन के दो दिवसीय यात्रा पर है. इसी बीच सोमवार को विक्रम मिस्री ने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने पर बातचीत की.

इस मुलाकात के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से कहा कि बीते साल रूस के कजान में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और PM मोदी के बीच बैठक के बाद दोनों देशों के बीच सहमति बन बनी हुई है. उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर हो रहे हैं, ऐसे में हमें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए.

 

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कही ये बात 

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि दोनों देशों को एक साथ चलना चाहिये और दोनों देशों को आपसी समझ तथा आपसी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए. साथ ही आपसी संदेह और आपसी अलगाव से बचना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि भारत और चीन के संबंधों में सुधार और विकास पूरी तरह से दोनों देशों के मौलिक हितों के अनुरूप है.

विदेश सचिव ने लियू जियानचाओ से भी की मुलाकात

चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख लियू जियानचाओ से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और चीन की सहमति को लेकर संयुक्त रूप से लागू करने, आदान-प्रदान और संवाद को मजबूत करने, चीन-भारत संबंधों के सुधार, विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बात की थी.

इसे भी पढें:-China: चीन के एक मॉल में बड़ा धमाका, धुएं का गुबार ढका पूरा इलाका; कई लोग घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version