भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए कई अहम समझौतें, नई ऊंचाई पर पहुंची रणनीतिक साझेदारी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए. दोनों देशों के बीच ये समझौता भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस की उपस्थिति हुआ. इस दौरान मार्ल्‍स ने कहा कि समझौतों पर हस्‍ताक्षर दोनों देशों के भरोसे और मजबूत रणनीतिक भागीदारी की इच्छा को दर्शाता है. इससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच अभियानगत स्तर पर करीबी और ज्यादा बढ़ेगी.

दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के बाद ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मेरा मानना है कि आज का महत्व यह है कि जिस गहरे भरोसे और रणनीतिक तालमेल को हम देख रहे हैं, वह अब दोनों रक्षा बलों के बीच एक बहुत गहरे अभियानगत स्तर की भागीदारी के रूप में सामने आ रहा है. हमारे परिचालन कमांड्स के बीच स्टाफ वार्ता से जुड़ा जो समझौता हमने किया है, वह बेहद महत्वपूर्ण है…हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं.’

कैनबरा में राजनाथ सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया. इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने X पोस्ट में कहा कि ‘कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पहुंचने पर असिस्टेंट मिनिस्टर ऑफ डिफेंस पीटर खलील ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया. थोड़ी देर में ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री एवं डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और अपने दोस्त रिचर्ड मार्ल्स के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक के लिए उत्सुक हूं.’

पीएम अल्बानीज से मिलेंगे राजनाथ

इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे. इस दौरान दोनों पक्ष क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा करेंगे, विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में, जहा वे बढ़ती चुनौतियों को लेकर समान चिंताए साझा करते हैं.

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्चा, स्पेस, तकनीक समेत कई क्षेत्रों में एक दूसरे का सहयोग करते हैं. इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया क्वाड का भी हिस्सा है. हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग काफी मजबूत हुआ है और अब ये रक्षा समझौता दोनों के आपसी रिश्ते को एक नई ऊंचाई देगा.

इसे भी पढें:-डोनाल्‍ड ट्रंप पर भड़की कमला हैरिस, बताया पागल, कहा- मैने इतना दर्द कभी महसूस नहीं किया…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version