चीन को लगा करारा झटका! भारत और ब्राजील के बीच मिनरल एग्रीमेंट साइन

India-Brazil Trade Deal : भारत और ब्राजील में शनिवार को ऐतिहासिक ट्रेड डील हुई है. इसके साथ ही दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने पर सहमत हुए हैं. इतना ही नही बल्कि इस डील में दोनों देशों ने जरूरी मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन में सहयोग के लिए भी एग्रीमेंट साइन किए गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने अपनी बातचीत में मल्टीलेटरलिज्म को मजबूत करने और इसपर ध्यान देने को लेकर सहमति जताई है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लूला 300 बिजनेस प्रतिनिधियों के डेलीगेशन के साथ भारत आए. बता दें कि इस एआई समिट में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी के साथ दोनों देशों के आपसी रिश्तों को मजबूती देने को लेकर मुलाकात की. बता दें कि अमेरिका की ओर से दोनों देशों पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला किया था. यह दुनिया का सबसे ज्यादा टैरिफ था, जिसे किसी देश पर लगाया गया था.

दोनों देश के नेताओं ने की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि दोनों देशों के बीच रक्षा-सुरक्षा, तेल और गैस, हेल्थकेयर और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे एरिया में सहयोग बढ़ाने का भी वादा किया. इतना ही नही बल्कि वैश्विक स्तर पर स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर भी जोर दिया. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और उसमें उन्‍होंने कहा कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. हम अगले पांच सालों में बाइलेटरल ट्रेड को 20 बिलियन डॉलर से आगे ले जाने के लिए वचनबद्ध हैं.

दोनों देशों के बीच ट्रेड डील में हुई बढ़ोतरी

वर्तमान समय में दोनों देशों के बीच हुआ ट्रेड 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है. जो कि 2024 से 25% ज्यादा है. इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी (ईस्ट) पी कुमारन ने मीडिया से बातचीत के दौरान के कहा कि दोनों नेता 2030 तक ट्रेड कम से कम दोगुना होकर $30 बिलियन हो जाना चाहिए.

भारत की काबिलियत के नए मौके

इसके साथ ही दोनों देशों ने यूएस ट्रेड पॉलिसी और प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बड़े टैरिफ को खत्म करने के यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी चर्चा की है. ऐसे में लूला का कहना है कि IT,AI, बायोटेक्नोलॉजी और स्पेस में भारत की काबिलियत के नए मौके बनाए हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने रेयर अर्थ मिनरल्स पर हुए समझौते को मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

दोनों देशों के बीच इकोनॉमिक कोऑपरेशन और गहरा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच इंडिया-मर्कोसुर प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट (PTA) पर भी चर्चा की. ऐसा करने से दोनों देशों के बीच इकोनॉमिक कोऑपरेशन और गहरा होगा. इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह के देश हैं. हम दोनों ही मल्टीलेटरलिज्म और शांति का समर्थन करते हैं. क्‍योंकि दोनों देश का मानना है कि आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी इंसानियत के दुश्मन हैं.

 इसे भी पढ़ें :- ‘AI समिट में दुनिया ने देखीं भारत की अद्भुत क्षमताएं’ ‘मन की बात’ में बोले PM Modi

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version