26/11 मुंबई हमले के आरोपी की रद्द होगी नागरिकता! तहव्वुर राणा पर एक्शन की तैयारी में कनाडा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

26/11 Mumbai attack: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत के आधिकारिक दौरे पर आने वाले है, लेकिन इससे पहले कनाडाई सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया कथित तौर पर शुरू कर दी है.

दरअसल, पाकिस्तान में जन्मा तहव्वुर राणा फिलहाल भारत की हिरासत में हैं और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मामले में मुकदमे का इंतजार कर रहा है. बता दें कि यह हमला पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने किया था, जिसमें 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

क्या करने जा रही कनाडा सरकार ?

कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने राणा को बताया है कि 2001 में मिली उसकी कनाडाई नागरिकता छीनी जा सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की सरकार की तरफ से यह कार्रवाई आतंकवाद के आरोपों के कारण नहीं, बल्कि गलत जानकारी देने के कारण की जा रही है.

IRCC के मुताबिक, राणा ने 2000 में नागरिकता के लिए आवेदन करते समय कनाडा में अपने रहने के बारे में गलत जानकारी दी थी. राणा ने दावा किया था कि वह चार साल तक ओटावा और टोरंटो में रहा और इस दौरान केवल छह दिन देश से बाहर था. लेकिन रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की जांच में सामने आया कि वह ज्यादातर समय शिकागो में था, जहां उनके कई घर और व्यवसाय थे, जिनमें इमिग्रेशन कंसल्टेंसी और किराना दुकान शामिल थी.

अधिकारियों ने राणा पर लगाए ये आरोप

ऐसे में विभाग ने उस पर “गंभीर और जानबूझकर धोखा” देने का आरोप लगाया है. अधिकारियों का कहना है कि यदि सही जानकारी दी जाती, तो उसे कनाडा की नागरिकता नहीं मिलती.

बता दें कि पिछले साल 10 अप्रैल को भारत की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था. उसे लॉस एंजिलिस से विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली लाया गया था.

इसे भी पढें:-अमेरिका, रूस और चीन के बीच परमाणु हथियारों को लेकर जिनेवा में हो रही सीक्रेट मीटिंग, क्‍या है ट्रंप का प्रस्‍ताव?

Latest News

Breakfast Mistakes: सुबह नाश्ता करते समय न करें ये 4 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Breakfast Mistakes: सुबह का नाश्ता दिन का पहला जरूरी भोजन माना जाता है. लेकिन नाश्ता छोड़ना, ज्यादा मीठा खाना, प्रोटीन की कमी और खाली पेट चाय पीने जैसी आदतें परेशानी का कारण बन सकती हैं. जानें नाश्ते से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version