‘जल्द शुरू हो सकती है वार्ता’, भारत-कनाडा के बीच प्रस्तावित CEPA डील पर बोले भारतीय उच्चायुक्त

Toronto: भारत-कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को लेकर बड़ा अपडेट आया है. कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने संकेत दिया है कि यह डील बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होनी चाहिए. इसके लिए औपचारिक व्यापार वार्ताएं फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में शुरू हो सकती हैं.

CEPA वार्ता शुरू करने का फैसला

कनाडा के प्रतिष्ठित अख़बार Financial Post को दिए साक्षात्कार में उच्चायुक्त पटनायक ने बताया कि भारत और कनाडा ने G20 शिखर सम्मेलन जोहान्सबर्ग के दौरान CEPA वार्ता शुरू करने का फैसला किया था और फिलहाल दोनों देश Terms of Reference (संदर्भ शर्तों) को अंतिम रूप दे रहे हैं.

अब वह पॉज हटा लिया गया

दिनेश पटनायक ने कहा कि भारत-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत कई वर्षों से चल रही थी, लेकिन कुछ कारणों से यह प्रक्रिया रुकी हुई थी. अब वह पॉज हटा लिया गया है. उन्होंने बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney की सरकार ने संसद को 90 दिन का नोटिस दे दिया है, जिसके बाद औपचारिक वार्ताएं शुरू हो सकेंगी.

दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में आए बदलाव

उनका कहना है कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में आए बदलाव, भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि और दोनों देशों द्वारा अलग-अलग व्यापार समझौते किए जाने से CEPA को नया आकार मिलेगा. पटनायक ने कहा दोनों पक्षों की मंशा साफ है, इसलिए मुझे भरोसा है कि हम इसे बहुत जल्द पूरा कर लेंगे.

हर बड़े सेक्टर को कवर करेगा CEPA

उच्चायुक्त ने बताया कि CEPA केवल एक समझौता नहीं बल्कि लगभग हर बड़े सेक्टर को कवर करेगा. पटनायक ने CEPA की तुलना शादी से करते हुए कहा कि जैसे शादी में रिश्ते को आसान बनाने वाली बाधाएं हटाई जाती हैं, वैसे ही यह समझौता व्यापार में आने वाली अड़चनों को खत्म करेगा.

CEPA अहम लेकिन यही एकमात्र केंद्रबिंदु नहीं

दिनेश पटनायक ने साफ किया कि CEPA अहम जरूर है, लेकिन यही एकमात्र केंद्रबिंदु नहीं है. भारत और कनाडा जल्द ही Canada-India Friendship Society शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों की संसदों, सांसदों, नागरिक समाज और लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच सीधा संवाद बढ़े.

इसे भी पढ़ें. Assam: असम में आपात लैंडिंग सुविधा की शुरुआत, PM मोदी के विमान की हुई लैंडिंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version