भारत की यात्रा करने वाले लोगों की हो विशेष जांच… कनाडा सरकार का नया ऐलान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Canada Relations: भारत और कनाडा के बिगड़ते संबंधों के बीच कनाडा के सरकार ने एक नया ऐलान कर दिया है. इस घोषणा के बाद भारत की यात्रा करने वाले लोगों की विशेष जांच की जाएगी. कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार, 18 नवंबर को एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका मंत्रालय भारत की यात्रा करने वाले लोगों के लिए सुरक्षा उपायों को बढ़ाएगा. कनाडाई मंत्री ने भारत यात्रा करने वाले लोगों की जांच में ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतने के लिए कहा है.

‘अतिरिक्त सुरक्षा जांच उपाय’ कनाडा में लागू

परिवहन मंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कनाडा ने भारत आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा जांच उपाय अस्थायी रूप से लागू किया है. सरकार के सुरक्षा से जुड़े इन नए नियमों के लागू रहने के दौरान यात्रियों को स्क्रीनिंग में थोड़ी देरी हो सकती है. एक अन्य सरकारी अधिकारी ने सीबीसी न्यूज को बताया कि कनाडा में ये उपाय कैनेडियन एयर ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी अथॉरिटी (CATSA) की ओर से किए जा रहे हैं. यह कनाडा में एयरपोर्ट्स के बैन किए क्षेत्रों में प्रवेश करने से पहले यात्रियों और उनके सामान की स्क्रीनिंग करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी है.

जांच उपाय में क्या-क्या शामिल?

CATSA की ओर से जो स्क्रीनिंग की जाएगी, उसमें किसी शख्‍स पर संदेह होने पर या पता लगाने की आवश्‍यकता होने पर हाथ की जांच करना, एक्स-रे मशीनों से कैरी-ऑन बैग भेजना और यात्रियों की शारीरिक जांच (फ्रिस्किंग) करना भी शामिल है. कनाडाई परिवहन मंत्री की ओर से जारी बयान का किसी भी घटना से कोई भी लेना देना नहीं है. यहां तक उन्होंने इसके पीछे की कोई ठोस वजह भी नहीं बताया है. इसलिए यह सवाल उठाता है कि इस कदम के पीछे कनाडा का इरादा क्या है.

ये भी पढ़ें :- PM Modi Guyana Visit: 56 वर्षों में गुयाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं पीएम मोदी, राष्ट्रपति इरफान ने किया भव्य स्वागत

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version