India China Conflict: चीन पर भारत के फैसले से पाकिस्तानी आवाम में रोष, साजिद तरार ने कह दी ये बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India China Conflict: इस समय भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. डोकलाम में गतिरोध के बाद सक ही भारत ने चीनी पैसेंजर फ्लाइट्स पर पाबंदी लगा रखी है, ड्रैगन के काफी अनुरोध करने के बावजुद भी इस प्रतिबंध को नहीं हटाया गया. भारत के इस फैसले की सराहना पाकिस्‍तान में की जा रही है.

दरअसल, पाकिस्‍तान के फेमस यूट्यूबर कमर चीमा के प्रोग्राम में आए अमेरिका बेस्ड राजनेता साजिद तरार ने कहा कि भारत अपने कपड़े को आग नहीं लगाने देता है, लेकिन पाकिस्तानी तो खुद के ही कपड़ों में आग लगा लेते हैं और अब वो सारे बिजनेस तो बंद करके बैठे हैं. साजिद तरार ने कहा कि भले ही भारत ने चीन की पैसेंजर फ्लाइट्स पर पाबंदी लगाई हो लेकिन कार्गो फ्लाइट्स अभी भी चल रही है.

‘भारत से पंगा लेकर पाकिस्तान का नुकसान’   

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान के इस रवैये से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. लेकिन पाकिस्तान की हालत खराब हो रही है. वहां की आवाम महंगाई के बोझ तले दबी हुई है. साजिद ने कहा कि भारत चीन के साथ अपनी सख्त दुश्मनी नहीं दिखा रहा, वो उनके साथ व्यापार कर रहा है. भारत को पता है कि ट्रेड करने से उसकी जनता को फायदा है. भारत को जहां से जो चीज अच्‍छी और सस्‍ती मिलती है, वो वहां से ले लेता है.

पाकिस्तान में इनवेस्टमेंट क्यों नहीं?

पाकिस्तान में निवेश को लेकर साजिद तरार ने कहा कि चीन के मंत्री पाकिस्तान आए और नेताओं को सामने बैठाकर कहा है कि हमें कमिटमेंट दो. ये तो बिल्‍कुल वहीं हालात है जब अमेरिका सामने बैठाकर कहता था कि ऐसी हरकत दोबारा नहीं होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि एक ओर जहां भारत टफ टाइम दे रहा है वहीं, पाकिस्तान के हालात बदतर होते जा रहे है. साजिद ने कहा कि बिना आतंरिक सुरक्षा के कोई भी देश फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग नहीं हो सकता.

इसे भी पढ़ें:- Israel Hamas war: हमास हमले के बाद इजराइल के लोगों में खौफ! 42 हजार महिलाओं ने गन लाइसेंस के लिए किया आवेदन, ले रही…

Latest News

उत्तराखंडः भूकंप के झटकों से कांपी पिथौरागढ़ की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Earthquake Uttarakhand: आज फिर भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती कांप उठी. पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए...

More Articles Like This

Exit mobile version