टैरिफ में उलझे रहे ट्रंप, भारत ने मारी बाजी, चीन के साथ व्यापार को लेकर हुआ बड़ा फायदा

India-China : कुछ ही समय पहले रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. बता दें कि ट्रंप के इस कदम से भारतीय व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था, लेकिन अब ट्रंप को भी बड़ा झटका लग सकता है. क्‍योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर सामने आयी है कि भारत का चीन को निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ा है. ऐसे में वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में भारत को काफी फायदा हुआ है.

भारत-चीन के रिश्‍ते में सुधार

इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में भी पहले से काफी सुधार आया है. क्‍योंकि भारत की ओर चीन का रवैया अब काफी हद तक सहज हुआ है और इसका फायदा व्यापार में मिला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही की तुलना में 2025-26 की पहली छमाही में चीन को भारत का निर्यात लगभग 22% बढ़ा है. बता दें कि इसमें टेलीफोन सेट, झींगा, एल्यूमीनियम और शिमला मिर्च समेत कई और चीजें शामिल हैं.

टैरिफ से झींगा इंडस्ट्री को हुआ था भारी नुकसान

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अमेरिकी टैरिफ की वजह से भारत के झींगा निर्यात पर बुरा असर पड़ा था. ऐसे में ग्लोबल डेटा के अनुसार टैरिफ के कारण भारत से अमेरिका को एयर कार्गो निर्यात में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की झींगा इंडस्ट्री को करीब 25,000 करोड़ रुपए के भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया था. ऐसे में दावा करते हुए कहा गया कि टैरिफ की वजह से 50 प्रतिशत ऑर्डर कैंसिल हो गए थे.

इसे भी पढ़ें :- ASEAN समिट में पहुंचे एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री से की मुलाकात

Latest News

पाकिस्तान में एक और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की मौत, मस्जिद जाते वक्त गई जान

Chaudhry Muhammad Sarwar: पाकिस्तान के लाहौर में एक और आतंकी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है...

More Articles Like This

Exit mobile version