दीवाली पर LAC से आई अच्छी खबर…, भारत-चीन के सैनिकों ने एक-दूसरे को बांटीं मिठाइयां

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India China: भारत और चीन के बीच हाल ही में समझौते के तहत एलएसी पर गतिरोध वाले दो स्थानों-डेमचोक और देपसांग से दोनों देशों के सैनिक पीछे हट चुके है और अब जल्‍द ही इन जगहों पर पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी. दोनों देशों का विवादित पॉइंट्स से पीछे हटने के बाद उनके रिश्तों में नई गर्माहट महसूस की जा रही है. इसी बीच गुरुवार को दिवाली के मौके पर दोनों देशों के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया.

LAC पर पांच पॉइंट्स पर बटी मिठाइयां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलएसी पर पांच सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ. वहीं, इससे पहले दोनों पक्षों के सैनिकों ने दो टकराव बिंदुओं डेमचोक और देपसांग से सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है और जल्द ही इन बिंदुओं पर गश्त शुरू होने वाली है. हालांकि सैनिकों के पीछे हटने के बाद सत्यापन प्रक्रिया जारी है और ग्राउंड कमांडर्स के बीच अभी गश्त के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी स्थानीय कमांडर स्तर पर बातचीत जारी रहेगी.

इसे भी पढें:-कनाडा के गैंगस्टर भारत में गुर्गों को दे रहे निर्देश, RCMP के आयुक्त ने खोली जस्टिन ट्रूडो की पोल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version