कनाडा के ‘इंडिया डे परेड’ मे खालिस्तान समर्थकों ने मचाया उत्पात, ‘न हिंदी न हिंदुस्तान’ के लगाए नारे

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Day Parade: कनाडा के टोरंटो में रविवार को स्वतंत्रता दिवस से संबंधित इंडिया डे परेड को दर्जनों खालिस्तान समर्थकों ने बाधित किया, जिससे समारोह में काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसका सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो भी वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियों में भारत समर्थक और खालिस्तान समर्थकों के बीच तनाव देखा जा सकता है. खालिस्तानियों ने इंडिया डे परेड के दौरान ‘इंडियन हिंदू, गो बैक इंडिया’ जैसे नारे भी लगा रहे थें.

लगाए भारत विरोधी नारे

बता दें कि टोरंटो के इंडिया डे परेड में “भारत के बाहर सबसे बड़ा भारतीय ध्वज” दिखाया गया, साथ ही भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली कई झांकियां भी दिखाई गईं. हालांकि इंडिया डे परेड के दौरान खालिस्तानी ‘इंडियन हिंदू, गो बैक इंडिया’ और ‘न हिंदी न हिंदुस्तान, बन के रहेगा खालिस्तान’ के नारे लगा रहे थे.

खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों पर लगाए आरोप के बाद से कनाडा में भारतीय समर्थकों को आए दिन ऐसा परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ता है. इंडिया डे परेड की स्थिति खालिस्तान समर्थक आंदोलन के उभार के कारण व्यापक तनाव को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें:-तेलंगाना में 17 करोड़ का घोटाला करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार, नकली सोना गिरवी रखने का है आरोप

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version