भारत-मलेशिया के बीच मजदूत होगी रक्षा साझेदारी, नई दिल्ली में हुई जॉइंट सब-कमेटी की 12वीं बैठक

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Malaysia relations: भारत और मलेशिया के बीच रक्षा विज्ञान, तकनीक और रक्षा उद्योग सहयोग पर बनी जॉइंट सब-कमेटी की 12वीं बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई, इस दौरान दोनों देशों ने लंबे समय तक साथ मिलकर काम करने, रक्षा उद्योग से जुड़े रिश्तों को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

भारत के डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “भारत और मलेशिया रक्षा विज्ञान, तकनीक और रक्षा उद्योग सहयोग पर संयुक्त उप-समिति की 12वीं बैठक तीन जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई.” भारतीय पक्ष की तरफ से डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (नेवल सिस्टम्स) डॉ. विजय नामदेवराव जादे ने बैठक की सह-अध्यक्षता की. वहीं, मलेशिया की ओर से रक्षा मंत्रालय के रक्षा उद्योग प्रभाग के अंडरसेक्रेटरी मोहद निजाम बिन मोहम्मद खीर ने बैठक की सहअध्यक्षता की.

दोनो देशो के बीच इन मुद्दो पर हुई चर्चा

डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट ने कहा कि “दोनों पक्षों ने लंबे समय तक सहयोग जारी रखने और रक्षा उद्योग से जुड़े संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.” वहीं इससे पहले बुधवार को भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच 11वें स्टाफ टॉक्स का आयोजन नई दिल्ली में हुआ. इस दौरान दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने, समुद्री साझेदारी को मजबूत करने और इंडियन ओशन रीजन (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा की.

इस बीच, भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच 11वीं स्टाफ वार्ता एक जुलाई 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.”

पिछले कई वर्षों में लगातार मजबूत हुए दोनो देशो के संबंध

बता दें कि भारत और मलेशिया के बीच रक्षा संबंध पिछले कई वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं. साल 1993 में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर हस्ताक्षरित समझौता (एमओयू) इन संबंधों की मजबूत नींव माना जाता है. इस समझौते के तहत दोनों देश संयुक्त परियोजनाओं, रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास, खरीद, लॉजिस्टिक्स, रखरखाव और प्रशिक्षण जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं.

Latest News

PM Modi Sanskrit Subhashit: पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, करुणा, संतोष और पुरुषार्थ का दिया संदेश

पीएम मोदी ने एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया है. इसमें करुणा, संतोष, मेहनत और दृढ़ निश्चय के जरिए जीवन को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया है.

More Articles Like This