भारत-न्यूजीलैंड के व्यापारिक रिश्ते का नया चैप्टर, संसद में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर लगी मुहर 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड की संसद ने बुधवार को भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौता यानी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) लागू करने से जुड़ा कानून पास कर दिया, जिसके तहत न्यूजीलैंड से भारत आने वाले करीब 95 प्रतिशत सामान पर लगने वाला टैरिफ खत्म या काफी कम कर दिया जाएगा.

न्यूजीलैंड के संसद में इस कानून के पक्ष में 93 वोट पड़े, जबकि 29 सांसद इसके विरोध में रहें. इस दौरान सबसे खास बात यह थी कि न्यूजीलैंड की विपक्षी लेबर पार्टी ने भी इस कानून का समर्थन किया. ऐसे में अब इस समझौते में शामिल आधे से ज्यादा सामान पर समझौता लागू होते ही कोई टैक्स नहीं लगेगा.

भारत-न्यूजीलैंड के व्यापारिक रिश्ते का नया चैप्टर

इस बीच न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि निर्यातकों को इसका फायदा तुरंत और बड़े स्तर पर मिलेगा. मैक्ले ने कहा कि “हमें उम्मीद है कि यह अच्छा समझौता इसी साल लागू हो जाएगा. इससे इस कार्यकाल में भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा करने का हमारा वादा भी पूरा होगा.” हालांकि यह व्यापार समझौता तब लागू होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड दोनों अपने-अपने देश में जरूरी मंजूरी और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे.

बता दें कि इस समझौते के तहत भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले सभी सामान को भी बिना टैक्स के एंट्री मिलेगी. इसके अलावा न्यूजीलैंड अगले 15 साल में भारत में 20 अरब न्यूजीलैंड डॉलर का निवेश करने पर सहमत हुआ है. दोनों देशों ने इस व्यापार समझौते पर पहली बार अप्रैल में हस्ताक्षर किए थे. वहीं, जून 2026 तक के एक साल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल कारोबार 3.99 अरब न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 2.29 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा. न्यूजीलैंड से सामान और सेवाओं के निर्यात के लिए भारत उसका 9वां सबसे बड़ा बाजार है.

भारत में क्या क्या होगा सस्ता ?

 

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This

Exit mobile version