इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट- बुमराह की वापसी, शतक जड़ने वाले यशस्वी बाहर

Must Read

IND vs ENG: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. BCCI की ओर से जारी की गई घोषणा के मुताबिक, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है. लेकिन 20 जून को अफगानिस्तान के साथ एकदिवसीय मुकाबले में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर कर दिया गया है. बता दें कि 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है.

वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं?

सभी की नजरें इस बात पर टिकी थी कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई ने उन्हें दल में जगह तो देदी है. लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर होगा. रिपोर्ट के अनुसार विराट को 22 जून को सेटर ऑफ एक्सिलेंस में जाकर फिटनेस टेस्ट देना होगा. IPL 2026 के फाइनल में उनको हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई थी. इसके कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था.

बुमराह की 3 साल बाद वापसी

दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह की 3 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद उन्होंने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है. यानि 3 साल के बाद बुमराह 50 ओवर के खेल में नजर आने वाले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में सबसे हैरानी वाली बात ये है कि यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया गया है. अभी तो अफगानिस्तान के खिलाफ उनके शतक को 24 घंटे भी नहीं बीते हैं.

86 गेंदों में 110 रन की नाबाद पारी खेली

यशस्वी को विराट के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था. चेन्नई में खेले गए आखिरी वनडे में उन्होंने 86 गेंदों में 110 रन की नाबाद पारी खेली थी.

ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल, रोहित शर्मा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत

पहला वनडे    14 जुलाई 2026 (मंगलवार)    दोपहर 3:30 बजे      एजबेस्टन, बर्मिंघम

दूसरा वनडे    16 जुलाई 2026 (गुरुवार)      शाम 5:30 बजे      सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ

तीसरा वनडे   19 जुलाई 2026 (रविवार)     दोपहर 3:30 बजे      लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

इसे भी पढ़ें. सबरीमाला मंदिर में AI की एंट्री, भीड़ बढ़ने से पहले मिलेगा अलर्ट, मिनटों में खोजे जाएंगे लापता श्रद्धालु

 

Latest News

‘दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले BJP MLC पवन सिंह

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. नेता से लेकर...

More Articles Like This