घुटनों पर आए PCB चीफ नकवी, भारत से मांगी माफी, कहा- ‘जो हुआ, सो…’

Must Read

India-Pakistan : हाल ही में भारत और पाकिस्‍तान के बीच हुए मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से मांफी मांग ली है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग के दौरान कहा कि हमें अब नई शुरुआत करनी चाहिए. बता दें कि दोनों देशों के बीच मुकाबले के बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे. ऐसे में नकवी अभी तक अकड़ दिखा रहे थे, लेकिन अब झुक गए हैं और इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ट्रॉफी वापसी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.

एसीसी की बैठक में बोले नकवी

इस दौरान एसीसी की बैठक में नकवी ने कहा कि ”जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन अब हमें नई पहल करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि सूर्यकुमार यादव खुद आकर ट्रॉफी ले जाएं.” बता दें कि दुबई में इस मैच को लेकर एसीसी की बैठक हुई थी. इस बैठक के दौरान बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया. जिसके बाद नकवी ने माफी मांग ली.

टीम इंडिया ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से किया इनकार

जानकारी देते हुए बता दें कि दोनों देशों के बीच इस मैच के समाप्ति के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. ट्रॉफी देने के लिए नकवी ने काफी इंतजार किया, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी राजी नहीं हुआ. इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल दोनों साथ लेकर चले गए.

पाकिस्‍तान की ओर से नकवी की बढ़ी मुश्किलें

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान की ओर से भी नकवी के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं. ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने नकवी का विरोध करते हुए उन्हें एक पद छोड़ देना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि नकवी पीसीबी चीफ होने के साथ-साथ पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट पर इस वक्त ध्यान देने की सख्त जरूरत है. तो उन्‍हें एक पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए.

मोहसिन नकवी पर टिप्‍पणी करते हुए बोले कीर्ति आजाद

इस मामले को लेकर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि मांफी मांग रहे हैं या नहीं मांग रहे हैं, यह अलग बात है. लेकिन ट्रॉफी उनकी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं थी, इसे लेकर जाने का उन्‍हें कोई हक नही है. उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा कि ये तो ऐसे हो गया कि आउट हो गए तो बैट और बॉल लेकर चले गए.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिका में शटडाउन लागू, सात साल में पहली बार प्रभावित हुई ये सेवाएं, अन्य कई कामकाज भी ठप

Latest News

INDIA गठबंधन की ‘वोट चोरी’ रैली से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 270 CAPF कंपनियां 16 नवंबर तक रहेंगी तैनात

INDIA Bloc Rally: दिल्ली में आगामी राजनीतिक रैली और संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त...

More Articles Like This