India Pakistan War: अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर से की बात, तनाव कम करने पर दिया जोर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की. उन्होंने तनाव कम करने का आग्रह किया.

दोनों पक्षों से तनाव कम करने का किया आग्रह

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की. इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया और भविष्य में संघर्ष टालने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिका की सहायता की पेशकश की. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने असीम मुनीर से ऐसे समय में बात की है, जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों पर लगातार ड्रोन से हमला किया जा रहा है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है.

व्हाइट हाउस ने भी जारी किया था बयान

इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने नियमित ब्रीफिंग में कहा, “राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस तनाव को जल्द से जल्द कम होते देखना चाहते हैं. वह समझते हैं कि दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं.”

मार्को रुबियो ने की थी एस. जयशंकर से बात

विदेश मंत्री (India Pakistan War) रुबियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलाबारी में सरकारी अधिकारी की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This