भारत से तनाव के बीच आपस में ही लड़ रहे पाकिस्तानी, PTI ने शहबाज शरीफ को दिया बड़ा झटका

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Pakstan Border: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव का माहौल है. ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍पष्‍ट रूप से कह दिया है कि इस हमले आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. पीएम मोदी के इस बयान के बाद से ही पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. पाकिस्‍तान को डर है कि भारत की ओर से कभी भी हमला किया जा सकता है. इसी बीच पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने शहबाज सरकार को बड़ा झटका दिया है.

पीटीआई ने ठुकराया न्‍योता

दरअसल, मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ ने भारत पाकिस्‍तान के बीच तनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया है, जिसमें शामिल होने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को भी न्योता दिया गया था. हालांकि, अब PTI ने इस बैठक में शामिल होने का आमंत्रण ठुकरा दिया है.

इमरान खान ने की आतंकवाद की निंदा

इमरान खान की पार्टी (पीटीआई) ने कहा है कि “ये सिर्फ एक सरकारी बैठक है, जिसके जरिए राष्ट्रीय सहमति बनाने का कोई गंभीर प्रयास नहीं दिखाई दे रहा है और न ही इस बैठक में इमरान खान जैसे अहम नेता को शामिल किया जा रहा है और इसलिए बैठक में PTI की भी जरूरत नहीं है. हालांकि, इमरान खान ने जेल से ही राष्ट्र के नाम अपने संदेश में स्पष्ट रूप से आतंकवाद की निंदा की है और राष्ट्रीय एकता, एकजुटता और आंतरिक स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया है.”

भारत में  इमरान खान का अकाउंट बैन

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीटीआई के संस्थापक इमरान खान समेत कई पाकिस्तानी नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है. इस दौरान इमरान खान, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है.

इसे भी पढें:-अमृतसरः तीन तस्कर फंदे में, 6 पिस्तौल बरामद, ड्रोन से गिराए गए थे हथियार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version