जिनका अपना इतिहास काला है, वो दूसरों को ना दें उपदेश… UN में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India response to Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में ‘उपनिवेशवाद के उन्मूलन’ विषय पर चर्चा के दौरान एक बार फिर से पाकिस्तान को जमकर सुनाया है. भारत ने ऐतराज जताते हुए कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक दावे फैलाकर विश्व संगठन के मंच का लगातार दुरुपयोग कर रहा है.

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने भारत की ओर से जवाब देते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान का सैन्य तानाशाही, चुनावों में धांधली, लोकप्रिय निर्वाचित नेताओं को जेल में डालने, धार्मिक कट्टरपंथ और राज्य की नीति के तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का पुराना इतिहास रहा है. ऐसे देश को भविष्य में इस मंच पर दूसरों को उपदेश देने से बचना चाहिए. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है और हमेशा रहेगा.’

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ विद्रोह कर रही जनता

भारत ने पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में जारी गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को तत्काल रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों की आबादी पाकिस्तानी सेना के कब्जे, दमन, बर्बरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुलकर विद्रोह कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और उनके छद्म संगठनों ने अपने बुनियादी अधिकारों, स्वतंत्रताओं और आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कई निर्दोष नागरिकों की जान ले ली है.

मेवाड़ 15 सांसदों के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के कामकाज को समझने के लिए आयोजित दौरे के तहत इस सप्ताह की शुरुआत में यहां पहुंचा था. यात्रा के दौरान सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र में कई गतिविधियों में हिस्सा लिया. उन्होंने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से आयोजित विशेष स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की.
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This