पुतिन ने साबित की दोस्ती, कहा- ट्रंप के टैरिफ से भारत को नहीं होने देंगे नुकसान, अपनी सरकार को दिया ये आदेश

India-Russia Trade : एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने साबित कर दिया कि रूस भारत का सच्चा दोस्त है. ट्रंप के टैरिफ को लेकर उन्होंने कहा है कि टैरिफ से भारत को जो नुकसान हो रहा है, उसको कम करने के लिए उनकी सरकार उपाय करेगी. बता दें कि रूस अधिक मात्रा में भारत से और ज्यादा फार्मास्यूटिकल और एग्रीकल्चरल उत्पाद खरीद सकता है.

ऐसे में भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को लेकर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है. इस मामले को लेकर उन्‍होंने अपनी सरकार को निर्देश दिया है कि रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत को हो रहे व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए उपाय करें. उन्‍होंने कहा कि रूस से बड़े पैमाने पर कच्‍चा तेल खरीदने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में भारी असंतुलन है. इसलिए पुतिन चाहते हैं कि जल्‍इ से जल्‍द दोनों देशों के बीच व्यापार असंतुलन को कम किया जाए.

रूस भारत से खरीदेगा दवाईयां

ऐसे में भारत को पुतिन ने संकेत देते हुए कहा कि इस नुकसान की भरपाई के लिए रूस भारत से दवाईयां खरीद सकता है. इसके साथ ही व्यापार असंतुलन को भारत के फार्मास्यूटिकल और एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट खरीदकर कम किया सकता है. जानकारी देते हुए बता दें कि कुछ ही दिन पहले भारत की पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की ट्रंप ने घोषणा की थी, जबकि जेनेरिक दवाओं को इससे बाहर रखा गया.

पुतिन ने व्‍यापार को लेकर दिया राजनीतिक पहलू

ऐसे में भारत से व्‍यापार को लेकर पुतिन ने कहा कि उन्होंने जो उपाय करने को कहा है उसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं है, यह इकोनॉमिक कैल्कूलेशन है. इस दौरान उनका कहना है कि अगर भारत रूसी संसाधनों को छोड़ता है तो इससे बहुत नुकसान होगा. ऐसे में कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि 9-10 बिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उस पर सेंक्शन लगेंगे और वो जो नुकसान है वो तो उतना ही रहने वाला है.

भारत अपनी बेइज्‍जती का मौका नही देता

इस दौरान पुतिन ने कहा ऐसा करने की भारत के पास कोई वजह नही है, क्‍योंकि अगर वह ऐसा करता है तो इससे उसको घरेलू राजनीतिक नुकसान भी होंगे. लेकिन उन्‍होंने ये भी कहा कि भारतीय कभी अपना अपमान होने नहीं देंगे. ‘भारतीय लोग कभी किसी को अपनी बेइज्जती करने का मौका नहीं देते. पीएम मोदी कभी ऐसा फैसला नहीं करेंगे.’

भारत के लोग हमारे रिश्ते को जानते हैं- पुतिन

ऐसे में भारत और रूस के रिश्‍ते को लेकर पुतिन ने कहा कि हमारे बीच कभी कोई दिक्कत नहीं हुई, उन्‍होंने कहा कि हमारे बीच कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हो. भारत के लोग आज भी हमारे रिश्ते को जानते हैं और उसकी कद्र करते हैं. इस दौरान उन्‍होंने इस बात की प्रशंसा करते हैं कि भारत ने कभी रूस के साथ अपने रिश्तों को नजरअंदाज नहीं किया. इसके साथ ही पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भारत की राष्ट्रवादी सरकार की सराहना करने के साथ पीएम मोदी को एक संतुलित, बुद्धिमान और राष्ट्र हितैषी नेता बताया.

इसे भी पढ़ें :- भारत के विरोध के बाद भी रूस पाकिस्तान को देगा RD-93MA इंजन, जानें कितना है ताकतवर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version